फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   leave all work and vote first

सब काम छोड़ कर सबसे पहले वोट दो

Fri, 04 Mar 2022 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
leave all work and vote first
घोसी के जूनियर हाईस्कूल धरौली से निकली मतदाता जागरूकता रैली।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। परदहां ब्लाक क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय ओन्हाइच के छात्र छात्राओं ने शुक्रवार को मतदाता जागरुकता रैली निकाली। इस दौरान लोगों से मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन

रैली ओन्हाईच, बाबा का पुरा गोड़ी की मठिया से होते हुए स्कूल कैंपस में सभा में तब्दील हो गई। रैली में शामिल बच्चे स्लोगन लिखी हुई तख्तियां लेकर गांव तथा बाजार की सड़क पर ‘सब काम छोड़ कर सबसे पहले वोट दो’, ‘जागरूक बन मतदान करेंगे, अपने मन का राज चुनेंगे’, ‘लोकतंत्र में है अधिकार-वोट देकर चुनो सरकार’, ‘देश के विकास में दे अपना योगदान, हर हाल में करना अपना मतदान’, ‘घर घर साक्षरता ले जाऐंगे मतदाता जागरूक बनायेंगे’ आदि नारे लगा रहे थे। इस दौरान राजेंद्र सिंह, अरविंद यादव, अनिल कुमार, अमृता, सुमित्रा, रंजना मौजूद रहे। कोपागंज : विकासखंड कार्यालय से शुकवार की सुबह खण्ड विकास अधिकारी क्षिप्रा पाल के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता स्कूटी रैली निकाली गई। यह रैली कोपागंज कसारा मोड़, लैरो दोनवार, लैरो बेरूवार चेरुइया, कसारा होते हुए ब्लॉक पर समाप्त हुई। खण्ड विकास अधिकारी ने महिलाओं संग स्वयं स्कूटी चलाकर यात्रा का आरंभ किया और सभी को गुलाब का फूल देकर रवाना किया। महिलाएं नारे लगाते हुए जोश के साथ आगे बढ़ रही थीं और लोगों को जागरूक कर रही थी। बीडीओ ने कहा कि महिलाएं लोक लाज एवं भय वश अपना वोट नही देतीं , उन्हें जागरूक करने के लिए हमने महिला जागरूकता रैली निकाली है।क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed