फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Leaders of Samajwadi Naujawan Sabha paid tribute to Shaheed Bhagat Singh

समाजवादी नौजवान सभा के नेताओं ने शहीद भगत सिंह को किया नमन

Tue, 28 Sep 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Leaders of Samajwadi Naujawan Sabha paid tribute to Shaheed Bhagat Singh
मऊ। समाजवादी नौजवान छात्र सभा के प्रदेश सचिव प्रभारी ललित सिंह ने छात्र नौजवान जागरुकता सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को छात्र सभा के युवा नेताओं के साथ शहीद भगत सिंह चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के तिराहे पर स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उन्हें नमन किया। साथ ही प्राथमिक चिकित्सालय मोहम्मदाबाद गोहना में पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन

जागरुकता सप्ताह के दूसरे दिन मधुबन विधानसभा अध्यक्ष दीपू यादव व घोसी विधानसभा अध्यक्ष विश्वास सोनकर ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में शहीद भगत सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर ललित सिंह बिट्टू ने कहा कि सरदार भगत सिंह ने अपने क्रांतिकारी आंदोलन से अंग्रेजी हुकूमत को झुकने पर मजबूर कर दिया था। छात्र सभा के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार पांडेय ने कहा कि शहीद भगत सिंह ने विद्यार्थियों के लिए कहा था के विद्यार्थी पढ़ें, साथ ही राजनीति का भी ज्ञान हासिल करें और जब देश को जरूरत हो तब मैदान में कूद पड़ें और अपने जीवन को इसी काम में लगा दें। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रमोद यादव, अमरेश यादव, पंकज यादव, शिवम सिंह, कृष्णा यादव, सूर्यमणि भारती, खुशहाल सिंह, नवनीत सिंह अर्पित, अनुराग सिंह, अखिलेश भारती, मुलायम, अभय, फैयाज, आसिफ, आजम, नासिर, नवनीत, वीर बहादुर यादव, कार्तिक, शशिराज यादव, कलीम आदि छात्र सभा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed