फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Lawyers started work on assurance

आश्वासन पर वकीलों ने शुरू किए कार्य

Thu, 23 Jun 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Lawyers started work on assurance
मधुबन तहसील में वकीलों से संवाद करते उपजिला अधिकारी कोमल यादव।संवाद - फोटो : MAU
मधुबन। उपजिलाधिकारी कोमल यादव के आश्वासन पर अधिवक्ताओं ने कई दिनों से चले आ रहे न्यायिक कार्य बहिष्कार को बृहस्पतिवार को समाप्त कर दिया। इसके बाद कोर्ट में कार्य शुरू किया। एसडीएम ने तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को चेंबर में बुलाकर उनसे वार्ता की। आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा। इसके लिए शनिवार तक का समय मांगा। एसोसिएशन के मंत्री अविनाश मल्ल ने बताया कि एसडीएम के आश्वासन पर बहिष्कार वापस ले लिया गया है लेकिन शनिवार तक का ही समय दिया गया है। यदि कार्रवाई नहीं होती तो सोमवार से फिर कोर्ट का बहिष्कार शुरू होगा। अधिवक्ता एसडीएम पर लेखपालों का स्थानांतरण मनमाफिक हल्का में किए जाने, जनता दर्शन के लिए सुबह 10 से 12 बजे तक समय निर्धारित के बाद किसी से न मिलने, अमित सिंह लेखपाल को बिना किसी कारण कंप्यूटर विभाग से हटाने जैसे कई मुद्दों को लेकर कोर्ट का बहिष्कार कर रहे थे। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव, राजेश कुमार, संजय यादव, शिवानंद मौर्य, प्रदीप कुमार मिश्र, राणा प्रताप सिंह,वीरेंद्र यादव, शंभू नाथ, अजय कुमार यादव दीनानाथ यादव, विभय भूषण, योगेश चतुर्वेदी, रवि प्रकाश मल्ल, मनोज कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed