फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Lawyers staged a protest alleging irregularities in the voter list.

Mau News: वोटर लिस्ट धांधली का आरोप लगा अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Tue, 06 Oct 2026 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Lawyers staged a protest alleging irregularities in the voter list.
मुहम्मदाबाद गोहना में मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन के दौरान पुतला फूंकने के दौरान अ​​धिवक्ताओं
मुहम्मदाबाद गोहना। तहसील परिसर में मंगलवार को अधिवक्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर उग्र धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और दोनों का पुतला फूंकने का प्रयास किया। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस बल के साथ अधिवक्ताओं की तीखी झड़प और छीना-झपटी हुई। पुलिस अंततः पुतला छीनकर ले जाने में सफल रही, जिसके विरोध में अधिवक्ताओं ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ भी नारेबाजी की।
विज्ञापन

मंगलवार को तहसील का कामकाज शुरू होते ही अधिवक्ता महेंद्र राय के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने धरना देना शुरू कर दिया था। अधिवक्ताओं का आरोप है कि वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर धांधली की गई है और करोड़ों मतदाताओं के नाम हटाकर संविधान की मूल भावना के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उनका कहना है कि यह सीधा लोकतंत्र पर हमला है। धरने को संबोधित करते हुए महेंद्र राय ने कहा कि प्रमुख समाचार पत्रों में वोटों में हेराफेरी से संबंधित खबरें प्रकाशित होने के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। हालांकि, केंद्र सरकार उन्हें बचाने का हर संभव प्रयास कर रही है, जिसके लिए सबसे बड़े जिम्मेदार केंद्रीय गृहमंत्री हैं। उन्होंने बिहार में एसआईआर और कर्नाटक के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में हुए फर्जीवाड़े का हवाला देते हुए कहा कि चुनाव आयोग की कार्यशैली आज गंभीर सवालों के घेरे में है। इसके बाद आक्रोशित अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए पूरे तहसील परिसर में घूमे और मुख्य द्वार पर पुतला फूंकने का प्रयास किया। इसी बीच पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पुतला छीनने की कोशिश की, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। अंततः पुलिस पुतला जब्त कर ले गई। अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री को मुख्य चुनाव आयुक्त व गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग से संबंधित ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की। इस दौरान अधिवक्ता अली अकरम, अशोक कुमार, उदयभान, खालिद कमाल, महेश यादव, सुधीर श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव, ओमप्रकाश, विनोद सिंह, संजय उपाध्याय, रविंद्र यादव,सभी पाल, संतोष श्रीवास्तव आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed