मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के उप जिलाधिकारी आशुतोष राय और अधिवक्ताओं के बीच की लड़ाई और तेज हो गई है। चारों तहसीलों के वकीलों ने मंगलवार को कार्य से विरत रहते हुए एसडीएम का पुतला फूंका विरोध जताया और उनके स्थानान्तरण की मांग की। कहा कि तबादला होने तक वकील आंदोलन जारी रखेंगे। सदर तहसील पर बार के अध्यक्ष अखिलानंद सिंह के नेतृत्व में वकीलों ने एसडीएम आशुतोष राय का पुतला दहन किया। इस मौके पर तहसील बार के मंत्री शैलेद्र राय,अजीत लाल श्रीवास्तव, रितेश श्रीवास्तव, धर्मप्रकाश चतुर्वेदी, शिवनारायण राय, राजेश खरवार मौजूद रहे। मुहम्मदाबाद गोहना : विवाद के तीसरे दिन मंगलवार को भी अधिवक्ताओं का धरना जारी रहा। अधिवक्ताओं ने जुलूस निकाला और कस्बा के शहीद चौराहा पर एसडीएम का पुतला फूंका। कहा कि अगर जिला प्रशासन दोषी एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई नहीं करेगा तो बड़ा आंदोलन होगा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष खालिद जमाल ने कहा कि एसडीएम के विरुद्ध कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेश स्तर पर आंदोलन की रणनीति बनेगी इस मौके पर महेंद्र राय, आबिद एजाज, सुदर्शन मौर्य, खुर्शीद अहमद,अकरम अली, संतोष श्रीवास्तव आदि शामिल रहे। घोसी : तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शमशाद अहमद के नेतृत्व में मंगलवार को एसडीएम न्यायालय के सामने धरना दिया गया। इस दौरान अध्यक्ष शमशाद अहमद, रमेश मौर्या, अखिलेश सिंह, विपुल राय, अनिल मिश्रा, जय प्रकाश यादव, दुर्गेश सिंह, नदीम अख्तर, एजेड इस्लाम मौजूद रहे। मधुबन : तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण त्रिपाठी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार किया एसडीएम आशुतोष राय का पुतला दहन किया और प्रदर्शन कर विरोध जताया। एसडीएम को बर्खास्त करने की मांग की। इस मौके पर तारिक जमील, अविनाश मल्ल, राणा प्रताप सिंह, संजय यादव, अरुण त्रिपाठी, सत्य प्रकाश सिंह मौजूद रहे । उधर, तहसील में एसडीएम और वकीलों के बीच हुए विवाद में अब वादकारी कल्याण समिति में कूद पड़ी है। मंगलवार को कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत राय व उपाध्यक्ष मनोज यादव के नेतृत्व में मुहम्मदाबाद गोहना पहुंचे समिति के सदस्यों ने अधिवक्ता और एसडीएम विवाद में वादकारियों के हितों को सरवोपरि बताते हुए अधिवक्ताओं द्वारा किए जा रहे धरना प्रदर्शन को गलत बताया। समिति के अध्यक्ष रमाकांत राय ने कहा कि अधिवक्ता आए दिन मुवक्किलों का शोषण करते हैं । जिस दिन न्यायालय नहीं चलता है उस दिन भी गरीब जनता से वह पैसा वसूलते हैं जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान समिति में नियाज खान, जिलाध्यक्ष राम शरीख यादव, संतोष राय, आडवाणी राजभर, अमितेश कुमार आदि शामिल रहे।