फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Land not given even after taking 25.40 lakh, case registered

Mau News: 25.40 लाख लेने के बाद भी नहीं दी जमीन, केस दर्ज

Mon, 15 Sep 2025 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Land not given even after taking 25.40 lakh, case registered
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के अकोल्ही मुबारकपुर गांव निवासी जयप्रकाश यादव की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार शाम मां बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि 25.40 लाख रुपये देने के बाद भी आरोपियों ने जमीन नहीं बेची। जय प्रकाश यादव ने आरोप लगाया है कि गांव इंदुमती और सत्यविजय से गांव में ही गाटा संख्या 170, 246, 322 और 324 का रजिस्टर्ड बैनामा कराने की बात तय हुई थी। इसके लिए मां बेटे ने 19 अप्रैल 2025 से 24 जून 2025 तक 25.40 ले लिए और अब जमीन बेचने से मना कर रहे हैं। पैसा मांगने पर आनाकानी कर रहे हैं। दोनों के बैंक खातों को फ्रीज कराने के बाद कई बार समझौता का प्रयास किया गया लेकिन असफल रहा। कोतवाल प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed