मऊ : सगे भाइयों के बीच जमीन बंटवारे में युवक की हत्या, छह घायल
हलधरपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर बुलंद ग्राम पंचायत की घटना , मृतक के पिता की तहरीर पर 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मऊ के रतनपुरा हलधरपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर बुलंद ग्राम पंचायत में सोमवार की देर शाम सगे भाइयों में जमीन बंटवारे को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की हत्या कर दी गई। वहीं युवती समेत छह लोग घायल हो गए। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस दूसरे पक्ष के 12 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुुटी है।
हलधरपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर बुलंद ग्राम पंचायत के चौहान बस्ती उत्तरपुरा निवासी सगे भाई राजाराम और जितेंद्र में जमीन के बंटवारे का विवाद चल रहा है। सोमवार को बंटवारे को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। मामला बढ़ने पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को समझाबुझाकर उन्हें शांत कराया। रात नौ बजे दोनों पक्षों में फिर विवाद हो गया, जो खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया।
पुराना विवाद, कई बार हो चुकी है पंचायत जमालपुर बुलंद चौहान बस्ती निवासी राजाराम ,राजेंद्र, मान सिंह चौहान, जितेंद्र चौहान, सर्वेश चौहान पुत्र गण झूरी का परिवार रहता है। पांचों भाइयों का परिवार अलग रहता है। इनमें जमीन बंटवारे को लेकर दो पक्ष बन गए हैं। एक पक्ष राजाराम एवं मान सिंह का तो दूसरा पक्ष जितेंद्र चौहान, राजेंद्र चौहान एवं सर्वेश चौहान का है। बंटवारे को लेकर कई बार विवाद एवं पंचायतें हो चुकी हैं, लेकिन समाधान नहीं हो सका। ग्रामीणों ने बताया कि मामले में कई बार पुलिस भी आ चुकी है।