फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   land distribution between real brothers, Youth killed, six injured

मऊ : सगे भाइयों के बीच जमीन बंटवारे में युवक की हत्या, छह घायल 

Tue, 14 Jun 2022 08:58 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 14 Jun 2022 08:58 PM IST
सार

हलधरपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर बुलंद ग्राम पंचायत की घटना , मृतक के पिता की तहरीर पर 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
land distribution between real brothers, Youth killed, six injured
 जमालपुर बुलंद गांव में जमीनी विवाद में हुई मारपीट में युवक की मौत के बाद जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ के रतनपुरा हलधरपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर बुलंद ग्राम पंचायत में सोमवार की देर शाम सगे भाइयों में जमीन बंटवारे को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की हत्या कर दी गई। वहीं युवती समेत छह लोग घायल हो गए। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस दूसरे पक्ष के 12 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुुटी है।

विज्ञापन


 हलधरपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर बुलंद ग्राम पंचायत के चौहान बस्ती उत्तरपुरा निवासी सगे भाई राजाराम और जितेंद्र में जमीन के बंटवारे का विवाद चल रहा है। सोमवार को बंटवारे को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। मामला बढ़ने पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को समझाबुझाकर उन्हें शांत कराया।  रात नौ बजे दोनों पक्षों में फिर विवाद हो गया, जो खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया।

विज्ञापन

हमले में विमलेश (27) पुत्र राजाराम के गर्दन और पीठ पर गंभीर चोटें आने से उसकी मौके पर मौत हो गई। इस दौरान राजाराम भी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के जितेंद्र, मुरारी पुत्र जितेंद्र ,आदित्य पुत्र सर्वेश, अभिषेक पुत्र सर्वेश एवं मानसिंह चौहान की पुत्री नीतू भी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंचे हलधरपुर एसओ शत्रुजय सिंह ने शव को पीएम के लिए भेजवाने के साथ घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं मृतक के पिता की तहरीर पर दूसरे पक्ष के 12 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। 

पुराना विवाद, कई बार हो चुकी है पंचायत जमालपुर बुलंद चौहान बस्ती निवासी राजाराम ,राजेंद्र, मान सिंह चौहान, जितेंद्र चौहान, सर्वेश चौहान पुत्र गण झूरी का परिवार रहता है। पांचों भाइयों का परिवार अलग रहता है। इनमें जमीन बंटवारे को लेकर दो पक्ष बन गए हैं। एक पक्ष राजाराम एवं मान सिंह का तो दूसरा पक्ष जितेंद्र चौहान, राजेंद्र चौहान एवं सर्वेश चौहान का है। बंटवारे को लेकर कई बार विवाद एवं पंचायतें हो चुकी हैं, लेकिन समाधान नहीं हो सका। ग्रामीणों ने बताया कि मामले में कई बार पुलिस भी आ चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed