फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Lakhs stolen from hardware shop by breaking shutter lock

शटर का ताला तोड़कर हार्डवेयर की दुकान से लाखों की चोरी

Thu, 10 Dec 2020 10:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 10:26 PM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen from hardware shop by breaking shutter lock
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र केे देवलास बाजार में बुधवार की रात चोर एक हार्डवेयर की दुकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये का सामान चुरा ले गए। बृहस्पतिवार की सुबह दुकानदार को घटना की जानकारी होने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के बिजौली गांव निवासी सुनील यादव पुत्र प्रेमचंद यादव के देवलास बाजार में हार्डवेयर की दुकान है। बुधवार की शाम वह दुकान बंद कर रोजाना की भांति घर चला गया। बृहस्पतिवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचा तो देखा की शटर का ताला टूटा पड़ा है। जबकि दुकान के गल्ले में रखा 20 हजार रुपये और डेढ़ लाख रुपये से ज्यादा कीमती सामान गायब है। पीड़ित ने दुकान में चोरी की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed