{"_id":"61c5948e722e710dac3d7c35","slug":"lady-prisoner-commits-suicide-by-hanging-in-mau-district-jail-bathroom","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मऊ: जिला जेल में बंद महिला कैदी रात में बाथरूम गई, सुबह अपनी ही साड़ी से फंदे पर लटकी मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ: जिला जेल में बंद महिला कैदी रात में बाथरूम गई, सुबह अपनी ही साड़ी से फंदे पर लटकी मिली
Fri, 24 Dec 2021 03:06 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 24 Dec 2021 03:06 PM IST
सार
मीरा (45) पत्नी जितेंद्र दहेज हत्या के एक मुकदमे में 6 जून 2021 से मऊ जिला जेल में विचाराधीन कैदी के रूप में बंद थी। गुरुवार रात उसने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
मऊ जेल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दहेज हत्या के केस में करीब सात महीने से मऊ जिला जेल में बंद महिला कैदी ने फांसी लगाकर जान दे दी। गुरुवार रात महिला कैदी बाथरूम गई थी। यहां से काफी देर तक बाहर नहीं आने पर सुरक्षाकर्मियों ने जाकर देखा तो वह फंदे पर लटकी मिली। जेल प्रशासन के अनुसार महिला ने अपनी ही साड़ी से फंदा बनाकर जान दी है।
विज्ञापन
शुक्रवार को महिला कैदी की आत्महत्या की जानकारी होने पर जेल अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। शहर कोतवाली क्षेत्र की निवासी मीरा (45) पत्नी जितेंद्र दहेज हत्या के एक मुकदमे में 6 जून 2021 से मऊ जिला जेल में विचाराधीन कैदी के रूप में बंद थी।
विज्ञापन
किसी को नहीं लगी भनक
जेल सूत्रों के मुताबिक, मीरा गुरुवार रात रोजाना की तरह भोजन करने के बाद अपनी बैरक में सोने चली गई। शुक्रवार को महिला बैरक के बाथरूम में उसका शव साड़ी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। जेल अधिकारियों ने घटना की सूचना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को दी।
विज्ञापन
पढ़ेंः पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी लगाकर दी जान, पिछले साल ही हुई थी शादी
Trending Videos
सीओ सिटी धनंजय मिश्रा और एसडीएम जयप्रकाश यादव जिला जेल पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। महिला कैदी ने जेल में आत्महत्या क्यों किया, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है। पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने कहा कि महिला कैदी ने जेल में आत्महत्या कर ली है। विस्तृत जांच कराई जा रही है।