फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   lady prisoner commits suicide by hanging in mau district jail bathroom

मऊ: जिला जेल में बंद महिला कैदी रात में बाथरूम गई, सुबह अपनी ही साड़ी से फंदे पर लटकी मिली

Fri, 24 Dec 2021 03:06 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 24 Dec 2021 03:06 PM IST
सार

मीरा (45) पत्नी जितेंद्र दहेज हत्या के एक मुकदमे में 6 जून 2021 से मऊ जिला जेल में विचाराधीन कैदी के रूप में बंद थी। गुरुवार रात उसने फांसी लगाकर जान दे दी। 

विज्ञापन
lady prisoner commits suicide by hanging in mau district jail bathroom
मऊ जेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दहेज हत्या के केस में करीब सात महीने से मऊ जिला जेल में बंद महिला कैदी ने फांसी लगाकर जान दे दी। गुरुवार रात महिला कैदी बाथरूम गई थी। यहां से काफी देर तक बाहर नहीं आने पर सुरक्षाकर्मियों ने जाकर देखा तो वह फंदे पर लटकी मिली। जेल प्रशासन के अनुसार महिला ने अपनी ही साड़ी से फंदा बनाकर जान दी है।

विज्ञापन


शुक्रवार को महिला कैदी की आत्महत्या की जानकारी होने पर जेल अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। शहर कोतवाली क्षेत्र की निवासी मीरा (45) पत्नी जितेंद्र दहेज हत्या के एक मुकदमे में 6 जून 2021 से मऊ जिला जेल में विचाराधीन कैदी के रूप में बंद थी।
विज्ञापन


किसी को नहीं लगी भनक
जेल सूत्रों के मुताबिक, मीरा गुरुवार रात रोजाना की तरह भोजन करने के बाद अपनी बैरक में सोने चली गई। शुक्रवार को महिला बैरक के बाथरूम में उसका शव साड़ी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। जेल अधिकारियों ने घटना की सूचना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी लगाकर दी जान, पिछले साल ही हुई थी शादी

सीओ सिटी धनंजय मिश्रा और एसडीएम जयप्रकाश यादव जिला जेल पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। महिला कैदी ने जेल में आत्महत्या क्यों किया, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है। पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने कहा कि महिला कैदी ने जेल में आत्महत्या कर ली है। विस्तृत जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed