फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Lack of facilities at the quarantine center

क्वारंटाइन सेंटर पर है सुविधाओं का अभाव

Sat, 09 May 2020 08:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
Lack of facilities at the quarantine center
कोपागंज। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से क्षेत्र के प्यारेपुर सलाउद्दीनपुर स्थित एक महाविद्यालय को क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है, लेकिन अभी तक यहां बुनियादी सुविधाएं बहाल नहीं हो सकी हैं। बाहर से आने वाले प्रवासी मजदूरों के लिए कोई व्यवस्था नहीं की जा सकी है। ग्रामीणों की शिकायत पर मौके पर शनिवार को पहुंचे खंड विकस अधिकारी कुलदीप कुमार ने महाविद्यालय को सैनिटाइज कराया। स्वास्थ्य टीम द्वारा प्रवासी मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई।
विज्ञापन

प्यारेपुर सलाउद्दीन गाव स्थित स्व.इंदिरा गांधी बालिका महाविद्यालय को क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है। यहां 21 प्रवासी मजदूरों को क्वांरटीन किया गया है। इस महाविद्यालय में रखे गए 21 प्रवासी मजदूरों में दो युवक सूरत से आए हुए हैं। इस सेंटर पर सफाई न होने से सभी प्रवासी मजदूरों को मिलकर पूरे कमरे में जमी मिट्टी की सफाई करनी पड़ी। साथ ही प्रवासी मजदूर अपनी लुंगी गमझा बिछाकर सो रहे हैं। भोजन की व्यवस्था गांव वाले किसी तरह कर रहे हैं। गांव वालों की शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। खंड विकास अधिकारी कुलदीप कुमार मौके पर पहुंच कर पूरे महाविद्यालय को सैनिटाइज करवाया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी कुलदीप कुमार ने कहा कि प्रवासी मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण हो गया है। खाने की व्यवस्था गांव वाले कर दे रहे है। एसडीएम सदर अतुल वत्स ने कहा कि जिस भी ब्लॉक में क्वारंटाइन सेंटर है वहां शासन की तरफ से खाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed