फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Kovid Protocol will celebrate 'Happy Family Day'

कोविड प्रोटोकॉल के साथ मनेगा ‘खुशहाल परिवार दिवस’

Mon, 19 Apr 2021 10:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
Kovid Protocol will celebrate 'Happy Family Day'
मऊ। चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की तरफ से जिले में परिवार नियोजन कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए आगामी बृहस्पतिवार को ‘‘खुशहाल परिवार दिवस’’ का आयोजन कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए, मुख्यालय से लेकर गांव तक सभी स्वास्थ्य इकाईयों पर किया जाएगा। इस दौरान परिवार नियोजन संबंधी गतिविधियों और जागरूकता कार्यक्रमों सहित सभी सेवाएं नि:शुल्क मिलेंगी ।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि इस योजना के तहत लोगों में परिवार नियोजन को बढ़ावा देने, साथ ही लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जाएगा। ताकि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी आए। इस कार्य में जो आशा, एएनएम, प्रोग्राम मैनेजर परिवार नियोजन के लाभार्थी को प्रोत्साहित करने या फिर बेहतर सेवाएं प्रदान करने का कार्य करेंगा उन्हें चिन्हित कर अगले दिवस पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि जिन उपकेंद्रों पर अंतरा तिमाही गर्भ निरोधक इंजेक्शन की सेवाएं दी जा रही हैं, वहां पर खुशहाल परिवार दिवस के दिन प्रत्येक उप केंद्रों पर कम से कम 10 तिमाही गर्भ निरोधक अंतरा इंजेक्शन की सेवा देना सुनिश्चित करने के लिये निर्देशित किया गया है। इसकी सूचना समस्त अधिक्षक सीएचसी/पीएचसी/हेल्थ वेलनेस सेंटर/सब सेंटर को दी गई है। कार्यक्रम को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं नोडल अधिकारी डॉ पीके राय ने भी संबोधित किया। यूपीटीएसयू के जिला परिवार नियोजन विशेषज्ञ ने बताया कि सरकार के इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम को संपन्न कराने के लिये सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed