{"_id":"5b0461644f1c1bdd408b704b","slug":"komateti-will-mark-land-for-rob","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरओबी के लिए जमीन चिह्नित करेगी कमेेटी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरओबी के लिए जमीन चिह्नित करेगी कमेेटी
mau
Updated Tue, 22 May 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
बालनिकेतन रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज के संबध में बैठक में सेतु निगम के अधिकारी से नक्शा देखते डीएम प्रकाश बिंदु और एसपी ललित कुमार सिंह।
- फोटो : mau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की ट्रैफिक व्यवस्था एवं रमजान के लिए सफाई, बिजली, पानी की व्यवस्था एवं समाजसेवी देव प्रकाश राय द्वारा बाल निकेतन क्रासिंग पर अंडर ब्रिज बनाने के लिए दाखिल पीआईएल पर हाई कोर्ट के आदेश के क्रम में व्यापारी नेताओं, भाजपा नेताओ और अधिकारियों की बैठक मंगलवार को जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए डिवाडर और मुख्य सड़क के चौड़ीकरण का निर्णय लिया गया। बालनिकेतन क्रासिंग पर आरओबी अथवा अंडर ब्रिज बनाने के लिए एसडीएम सदर , सिटी मजिस्ट्रेट और पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन की कमेटी गठित की गई। यह समिति भूमि चिह्नित करने सहित आरओबी निर्माण के बाबत अपनी रिपोर्ट एक सप्ताह में देगी।
बैठक में जिलाधिकारी ने नगर पालिका को आजमगढ़ मोड़ से बाल निकेतन तक डिवाइडर बनाकर सड़क के चौड़ीकरण कराने के निर्देश दिये। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि जल्द टेण्डर कराकर कार्य प्रारम्भ करा दिया जायेगा। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय ने रमजान पर शहर के सभी मुुहल्लों में फागिंग कराने को कहा। उन्होंने ट्रैफिक को दुरुस्त करने के लिए कमेटी बनाकर समस्या का हल निकालने का सुझाव दिया। बैठक में शहर में अवैध आटो रिक्शा का संचालन रोकने और बिना लाइसेंस के चलने वाले आटोरिक्शों के चालकों का चालान करने के निर्देश दिये गये।डीएम ने अतिक्रमण हटाने के लिए प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर आजमगढ मोड, गाजीपुर तिरहा, भीटी, मिर्जाहादीपुरा चैक पर ट्रैफिक व्यवस्था ठीक करने के लिए कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। इस बैठक में आगामी त्यौहार के लिए बिजली, पानी, सफाई की व्यवस्था ठीक करने के भी निर्देश दिये गये।शहर की मुख्य समस्या बाल निकेतन पर फ्लाई ओवर बनाने के लिए रेलवे, उपजिलाधिकारी सदर अनूप वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता की संयुक्त कमेटी बनायी गई। यह कमेटी अपनी सर्वे रिपोर्ट 29 मई को होने वाली बैठक में प्रस्तुत करेगी।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी ,रेलवे के सेक्शन इंजीनियर भाजपा नेता भरत लाल राही, मकसूद रेलवे ब्रिज कार्पोरेशन के सभी अधिकारी उपस्थित रहे।