फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Kolkata Port Trust beat UP

पोर्ट ट्रस्ट कोलकाता ने यूपी को हराया

Sun, 31 Jan 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sun, 31 Jan 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
Kolkata Port Trust beat UP
रंगारंग कार्यक्रम के बीच नगर पालिका गोल्ड कप आल इंडिया फुटबाल टूर्नामेंट का उद्घाटन रविवार को डा. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में हुआ। दर्शकों से भरे खचाखच मैदान पर पहला मैच पोर्ट ट्रस्ट कोलकाता के नाम रहा।
विज्ञापन



प्रदेश के खेल मंत्री रामकरन आर्य ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करने के बाद मैच का आरंभ कराया। पालिकाध्यक्ष शाहीना अरशद जमाल और उनके प्रतिनिधि अरशद जमाल के नेतृत्व में मुख्य अतिथि ने टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।
विज्ञापन



पोर्ट ट्रस्ट कोलकाता और यूपी इलेवन के बीच खेले गए पहले मैच में पहले हॉफ के 41वें मिनट में पोर्ट ट्रस्ट के खिलाड़ी आर गाजी ने डी विश्वास के बढ़िया पास को गोल में तब्दील कर स्कोर 1-0 कर दिया। पहले हाफ के अंत तक पोर्ट ट्रस्ट ने यूपी इलेवन पर 1-0 की बढ़त बनाए रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन



मैच के दूसरे हॉफ के तीसरे मिनट में यूपी इलेवन के संदीप चौहान की फ्री किक को पोर्ट ट्रस्ट के गोलकीपर डी बासू ने बहुत ही अच्छा बचाव कर अपनी टीम की बढ़त बनाई रखी। दूसरे हॉफ  के 12वें मिनट में पोर्ट ट्रस्ट के एस चंद्रा को फाउल करने के कारण रेफरी ने पीला कार्ड दिखाया।



दूसरे हाफ के 25वें मिनट में पोर्ट ट्रस्ट के आर गाजी ने एक बार फिर हेडर से शानदार गोल कर अपनी टीम की बढ़त 2-0 कर दी। मैच के मुख्य निर्णायक ओपी गौंड़, सहायक निर्णायक प्रदीप मिश्रा और धीरज कुमार रहे। पहली फरवरी को पहला मैच डीएफए मऊ बनाम बीवाईएमए बर्दवान और दूसरा मैच डायमंड राक स्पोर्ट्स एकेडमी बालाघाट बनाम पटना पुलिस बिहार के बीच खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed