फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Kitchen garden will be built in council schools

परिषदीय विद्यालयों में बनेंगे किचन गार्डेन

Fri, 18 Feb 2022 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:04 PM IST
विज्ञापन
Kitchen garden will be built in council schools
मऊ। जिले के परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को मिड डे मील में ताजी हरी सब्जियां मिलेंगी। इसके लिए जिले के 200 परिषदीय विद्यालयों में किचन गार्डेन बनाए जाएंगे। प्रत्येक विद्यालय पर पांच हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। जहां बच्चों की संख्या अधिक है और जमीन भी उपलब्ध है, उन विद्यालयों को प्राथमिकता दी गई है। मध्याह्न भोजन योजना में हरी सब्जियां उपलब्ध कराने के साथ छात्र-छात्राओं में खेती-किसानी की समझ विकसित करने के लिए परिषदीय विद्यालयों के परिसर में किचन गार्डेन विकसित किए जाएंगे। इसके लिए शासन से प्रत्येक विद्यालय को पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस पैसे से खाद, बीज व अन्य जरूरी सामान खरीदे जाएंगे। जिले में 1508 परिषदीय प्राथमिक उच्च प्राथमिक विद्यालय संचालित हैं। प्रत्येक ब्लाक में 20-20 सहित 200 विद्यालयों में किचन गार्डेन विकसित किए जाएंगे। किचन गार्डेन के लिए ऐसे विद्यालयों का चयन किया जाना है, जिसमें पर्याप्त स्थान हो। बाउंड्रीवॉल की व्यवस्था हो, सिंचाई के लिए सबमर्सिबल पंप तथा परिषदीय विद्यालय में पहुंचने के लिए आवागमन का सुगम रास्ता हो। जिला समन्वयक मध्याह्न भोजन योजना पीयूष पांडेय ने बताया कि जिले के 200 परिषदीय विद्यालयों में किचन गार्डेन बनाए जाएंगे। प्रत्येक विद्यालय पर पांच हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। विद्यालयों को बजट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed