फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Kisan Sabha took out procession in protest against Lakhimpur incident

किसान सभा ने लखीमपुर कांड के विरोध में निकाला जुलूस

Wed, 06 Oct 2021 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Kisan Sabha took out procession in protest against Lakhimpur incident
रतनपुरा। उत्तर प्रदेश किसान सभा के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में रतनपुरा बाजार में जुलूस निकालकर लखीमपुर खीरी के तिकुनिया कांड का विरोध किया गया। किसानों की बर्बरता पूर्वक की गई हत्या में शामिल गृह राज्यमंत्री के बेटे को तत्काल गिरफ्तार करने तथा गिरफ्तार बेकसूर किसान नेताओं को तत्काल रिहा करने की मांग की गई। साथ ही बाढ़ की विभीषिका को देखकर तत्काल किसानों एवं बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा देने, गाढ़ा ताल, सिंगही ताल, गोखा ताल, इटौरा ताल के जल निकासी की मांग की गई। मनरेगा मजदूरों को 90 दिन का अग्रिम भुगतान करने एवं जिन लोगों के घर बरसात के दिन में गिर गए हैं ,उन्हें आवास एवं राहत पैकेज की मांग करते हुए प्रभारी खंड विकास अधिकारी के माध्यम से उत्तर प्रदेश के राज्यपाल एवं जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा गया । जुलूस में सामाजिक कार्यकर्ता निशार अहमद, जितेंद्र राजभर, मुन्ना यादव, सपा नेता मन्नू पहलवान , सूर्यदेव तिवारी, रवि राजभर प्रधान, सतीश यादव, महेंद्र यादव, रामप्यारे गौतम, अवधेश यादव, भोरिक राजभर, मुन्द्रिका राजभर, बलिराम यादव, यशवन्त यादव आदि ने भाग लिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed