अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के तीन परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को बाल फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। इसमें प्राथमिक विद्यालय कइंया, दीपालय कान्वेंट स्कूल रतनपुरा और प्राथमिक विद्यालय मझौली शामिल रहा। अमर उजाला ने फिल्मों के माध्यम से बच्चों के अच्छे गुण और बौद्धिक विकास के लिए सकारात्मक पहल की है। शुक्रवार को सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय कइंया में पकड़ा फिल्म दिखाई गई।फिल्म देखकर बच्चों ने खूब ताली बजाई। प्रश्नों का सही उत्तर देने पर कक्षा तीन के कृष्ण कुमार और कक्षा चार की खुशी यादव को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान प्रधानाध्यापिका लालसा सिंह. आंजनी सिंह, राजेश कुमार, आंजली वर्मा आदि शिक्षक मौजूद रहे।वहीं दीपालय कान्वेंट स्कूल रतनपुरा में जैसे को तैसा और अनोखा छाता फिल्म का बच्चों ने खूब लुत्फ उठाया।प्रश्नोत्तरी में सही जवाब देने पर कक्षा एक की दीपांशी चौहान और कक्षा दो की इशान्वी प्रजापति को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर प्रबंधक मानवेंद्र बहादुर सिंह, प्रधानाचार्य उपेंद्र सिंह, गरिमा सिंह, राजीव सिंह, ओमप्रकाश यादव आदि शिक्षक मौजूद रहे। अंत में प्राथमिक विद्यालय मझौली में ट्यूनी और नाई फिल्म दिखाई गई। फिल्म देख बच्चों ने खूब तालियां बजाई।प्रश्नों के सही जवाब देने पर कक्षा पांच के अंश यादव और गुड़िया यादव को सम्मानित किया गया।