फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Khairabad beat Kopaganj by two goals

खैराबाद ने कोपागंज को दो गोल से हराया

Thu, 16 Jun 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Khairabad beat Kopaganj by two goals
मऊ। नगर के अनवर नोमानी स्टेडियम आजाद ग्राउंड में डीएफए के तत्वाधान में आयोजित नेशनल फर्नीचर डिस्ट्रिक्ट लीग फुटबाल चैंपियनशिप-2022 में बृहस्पतिवार को मैच मिस्टर इण्डिया क्लब कोपागंज बनाम मार्डन स्पोर्टिंग क्लब खैराबाद के बीच खेला गया। जिसमें मार्डन स्पोर्टिंग क्लब खैराबाद ने मिस्टर इण्डिया क्लब कोपागंज को 2 गोल से पराजित किया। आज के इस मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित पालकी सोशल ग्रुप के व्यवस्थापक सालिम अंसारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबाल को किक मार कर किया। इस मौके पर सालिम अंसारी ने कहा कि इस तरह के खेल के आयोजन से खिलाड़ियों के अन्दर छिपी प्रतिभा उभरकर सामने आती है। फुटबाल मऊ का लोकप्रिय खेल है, खेल से आपसी एकता व भाईचारा बढ़ती है। इस दौरान मसूद अख्तर, जमाल गोल्ड, मंसूर अहमद, सरफराज अहमद, तय्यब अंसारी, मो0 दानिश, नईम अंसारी, जिन्नुरैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed