फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Keys of PM's residence handed over to one thousand beneficiaries

एक हजार लाभार्थियों को सौंपी पीएम आवास की चाभी

Wed, 01 Sep 2021 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Keys of PM's residence handed over to one thousand beneficiaries
मऊ। जिले के विभिन्न ब्लाक मुख्यालयों पर बुधवार को जनप्रतिनिधियों के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को पीएम आवास की चाबी सौंपी गई। इस अवसर पर एक हजार लाभार्थियों को आवास की चाबी प्रदान की गई। आवास की चाबी पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल गए। मधुबन संवाददाता के अनुसार विकास खंड फतहपुर मंडाव के सभागार में बुधवार को पीएम आवास के 100 लाभार्थियों को ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुंवर सिंह शुभम ने आवास की चाबी सौंपा। इस दौरान लाभार्थियों के चहेरे खिलें नजर आए। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुंवर सिंह शुभम ने कहा कि भाजपा सरकार में योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति को मिल रहा है। खंड विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह ने विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए जानकारी दी । इस अवसर पर अमित मिश्रा, जितेंद्र सिंह, उल्लास सिंह, एडीओ आईएसबी रामचंद्र यादव आदि रहे ।
विज्ञापन

अमिला संवाददाता के अनुसार ब्लाक बड़रांव के सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित आवास की प्रतीकात्मक चाबी 100 लाभार्थियों के हाथ में ब्लाक प्रमुख पूजा मिश्रा तथा खंड विकास अधिकारी सुवेदिता सिंह ने बुधवार को प्रदान किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख पूजा मिश्रा, खंड विकास अधिकारी सुवेदिता सिंह, एडीओ पंचायत अखिलेश मल्ल, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि सर्वेश यादव, अद्या बाबा, उमेश मिश्र, संजय सिंह, देवेश पांडेय, दीपू राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

रानीपुर संवाददाता के अनुसार ब्लाक सभागार में बुधवार को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण और मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण 2020, 21 और 2021 22 के पूर्ण हो चुके आवास के 100 लाभार्थियों को चाबी प्रदान किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक के पुत्र भाग्यराज सोनकर, पूर्व प्रमुख अरुण सिह ने लाभार्थियो को चाबी वितरण किया।इस दौरान खंड विकास अधिकारी जयेश कुमार सिह,एडीओ पंचायत सुरेंद्रनाथ यादव,संजय सिंह,अजय मौर्य आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोहरीघाट। ब्लाक कार्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बिना जन प्रतिनिधि के ही प्रधानमंत्री आवास योजना की चाबी कुछ लाभार्थियों तथा समूह की महिलाओं को थमा दी गई।वहीं इस समारोह में जनप्रतिनिधि का न होना चर्चा का विषय बना रहा। प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष रजनीकांत मौर्य ने कहा कि विभागीय अधिकारियों की मनमानी के चलते ऐसे आयोजनो मे जनप्रतिनिधियों को नही बुलाया गया। जबकि आवास की चाभी का वितरण जनप्रतिनिधियो से ही होना चाहिए।लेकिन यहां पर समूह की महिलाओं को ही बुलाकर खानापूर्ति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed