{"_id":"62cfd90c51b9f5c114dc3d863ed4e56a","slug":"kedupura-and-rstipur-are-champions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैंपियन बने खेदूपुरा और रस्तीपुर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैंपियन बने खेदूपुरा और रस्तीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Thu, 04 Feb 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के परिषदीय विद्यालयों के ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन नगर के मुगलपुरा स्थित खेलकूद मैदान पर हुआ। मुख्य अतिथि नगर शिक्षा अधिकारी मंजू शर्मा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसमें ब्लाक स्तर पर खेदूपुरा और रस्तीपुर चैंपियन बने।
प्रतियोगिता में चित्रकला प्रतियोगिता में जूनियर हाईस्कूल की नंदनी गुप्ता ने प्रथम स्थान हासिल किया। 50 मीटर की दौड़ में बालक संवर्ग में प्राथमिक विद्यालय यूसुफपुरा के छात्र ने प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि बालिका संवर्ग में चकमेहंदी की अंजलि मौर्य को पहला तथा गालिबपुर की काजल को दूसरा स्थान मिला। पीटी प्रदर्शन में जूनियर हाईस्कूल रामपुर अव्वल रहा।
प्रतियोगिता में संयुक्त रूप से प्राथमिक संवर्ग से खेदूपुरा तथा जूनियर संवर्ग से पूर्व माध्यमिक विद्यालय रस्तीपुर को विजेता घोषित किया गया। इस अवसर पर नगर शिक्षा अधिकारी मंजू शर्मा ने कहा कि शैक्षिक गतिविधियों के साथ खेलकूद से बच्चों के मानसिक विकास के साथ शारीरिक विकास होता है।
विज्ञापन
शिक्षक नेता चंद्रधर राय ने आगत अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर शिक्षक नेता प्रवीण राय, चंद्रकिरन पांडेय, रीता त्रिपाठी, सुशील कुमार पांडेय, सावित्री देवी आदि शामिल थे।