फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Kathagra defeated Baharampur by 55 runs

कटघरा ने बहरामपुर को 55 रनों से हराया

Thu, 20 Feb 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Kathagra defeated Baharampur by 55 runs
मधुबन के दरगाह मीराशाह ग्राउंड में फीता काटकर क्रिकेट मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ राशिद उस्मा? - फोटो : MAU
मधुबन। तहसील क्षेत्र के दरगाह स्थित मीराशाह ग्राउंड में बृहस्पतिवार को उस्मानिया क्रिकेट क्लब के तत्वावधन में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन मैच में कटघरा महलू की टीम ने बहरामपुुर की टीम को एक तरफा मुकाबले में 55 रनों से हराया। शुभारंभ मुख्य अतिथि तथा आयोजक डॉ. राशिद उस्मानी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। कटघरा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दस ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाया। 134 रन के विशाल स्कोर का पीछा करते हुए बहरामपुर की टीम 9.4 ओवर में केवल 78 रन बनाकर ऑल आऊट हो गई। मैच के समापन पर दोनों टीमों के खिलाड़ियों का मुख्य अतिथि ने उत्साहवर्धन किया। आयोजक ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 28 फरवरी को खेला जाएगा। प्रतियोगिता में जिले के अलावा बलिया, गाजीपुर, आजमगढ़ जिले की 16 टीम शामिल है। इस मौके पर दिलसाद उस्मानी, रामसोच यादव, फैयाज, बबलू यादव, सत्यप्रकाश, छोटू यादव, अफजल खान, अनिल यादव, घनश्याम, संदीप विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed