फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Katan Project

बरसात शुरू होने से पूर्व ही कटान प्रोजेक्ट पूरा करने की उठी मांग

Mon, 11 May 2020 09:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Katan Project
सूरजपुर। दोहरीघाट विकास खंड क्षेत्र स्थित सूरजपुर में कई वर्षों से हो रही घाघरा नदी के तटवर्ती इलाकों में कटान से बचाव के लिए 11 करोड़ की लागत से कटान प्रोजेक्ट शुरू हो गया। लोगों ने बरसात शुरू होने से पूर्व ही प्रोजेक्ट को पूरा करने की मांग की है। मधुबन तहसील क्षेत्र के रसूलपुर मोर्चा, रसूलपुर आश्रम, सूरजपुर स्थित नाथबाबा मंदिर, रामजानकी मंदिर ऐतिहासिक धार्मिक स्थल का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। प्रतिवर्ष कटान होने से कृषि उपयोग भूमि नदी में समा जा रही हे। कटान पीड़ितों ने कई बार धरना प्रदर्शन किया था। गत वर्ष रसूलपुर आश्रम पर हो रही भीषण कटान का कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने निरीक्षण किया था। कटान पीड़ितों को कटान प्रोजेक्ट का प्रस्ताव पास कराने का आश्वासन दिया था। फरवरी में ही परियोजना के लिए 11 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल गई। कटान प्रोजेक्ट शुरू होने से क्षेत्र के तटवर्ती इलाकों के लोगों के चेहरे खिल गए हैं। कटानपीड़ितों का कहना है कि प्रतिवर्ष उपजाऊ भूमि नदी में समा जा रही है। इस वर्ष बरसात शुरू होने से पूर्व ही प्रोजेक्ट को पूरा कर लिया जाता है तो समस्या से निजात मिल सकती है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता वीरेंद्र पासवान ने बताया कि रसूूूलपुर आश्रम से सूरजपुर रामजानकी मंदिर तक 800 मीटर लांचिंग अपरन, 200 मीटर पींचिंग के लिए 11 करोड़ रुपये स्वीकृत किया गया है। धन स्वीकृत होने के बाद कटान रोकने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed