फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   karvachauth

चांद देखकर महिलाओं ने तोड़ा व्रत

Sat, 31 Oct 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sat, 31 Oct 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
karvachauth
पति की लंबी उम्र की कामना को लेकर प्रतिवर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को परंपरागत रूप से मनाया जाने वाला करवा चौथ का पर्व जिले में पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया गया। इस पर्व पर महिलाओं ने पूरे दिन निर्जला व्रत रखा।
विज्ञापन



महिलाओं ने सज-धज कर चांदनी रात में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन किया। महिलाओं ने परंपरागत रूप से जलते दीपों की थालियां सजा कर चंद्र दर्शन किया।
विज्ञापन



 इसके अलावा उन्होंने चंद्रमा को अर्घ्य देकर ही व्रत का पारण किया। इससे पहले व्रती महिलाओं ने भगवान शिव, गणेश, कार्तिकेय और मां पार्वती की भी पूजा की।  साथ ही उन्होंने एक दूसरे को पर्व की मान्यता और महत्ता के संबंध में प्रचलित कहानियां भी सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन



व्रत के परंपरा और मान्यताओं पर गौर करें तो इस संबंध में इंद्रप्रस्थ नगरी में वेदशर्मा नामक ब्राह्मण की कथा प्रचलित है। जिसे इस पर्व के मौके पर महिलाएं आपस में सुनती- सुनाती हैं।


 शुक्रवार को भी जिले की महिलाओं ने पर्व की परंपरा को बखूबी निभाया। महिलाओं ने पर्व के मद्देनजर पहले से ही पूरी तैयारी कर ली थी। शाम के समय सजने संवरने से पहले महिलाओं ने पूरे दिन बगैर कुछ खाए-पीए दिन ढलने का इंतजार करती रही। शाम को चांद निकलने के साथ ही महिलाओं ने छननी से अपने पति का दीदार किया।


पूजन-अर्चन के बाद व्रत के पारण के समय खाने का पहला निवाला उन्हें उनके पतियों ने ही खिलाया। कई मंदिरों पर महिलाओं ने सामूहिक रुप से  भगवान शिव, गणेश, कार्तिकेय और मां पार्वती की विधि विधान से पूजा की।



निजामुद्दीनपुरा निवासी व्रती महिला संध्या यादव, सुुनीता देवी ने बताया कि करवाचौथ का व्रत रखने से बाबा भोलेनाथ व मां पार्वती सुहाग की रक्षा करते हैं। पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर अपने पति की दीर्घायु और व्यवसाय को शिखर पर पहुंचाने लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed