फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Kalyan Singh's tenure as Chief Minister was synonymous with good governance - Praveen

सुशासन का पर्याय था कल्याण सिंह का मुख्यमंत्रित्त्व काल - प्रवीण

Tue, 24 Aug 2021 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Kalyan Singh's tenure as Chief Minister was synonymous with good governance - Praveen
मऊ। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से पार्टी कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। पूर्व मुख्यमंत्री के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद गतात्मा की शांति के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखा।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने कहा कि कल्याण सिंह के निधन से न सिर्फ भाजपा को बल्कि भारतीय राजनीति की अपूरणीय क्षति हुई है। कल्याण सिंह का मुख्यमंत्री काल सुशासन का पर्याय माना जाता है। कहा कि कल्याण सिंह भाजपा के नींव की सबसे मजबूत ईंटों में से एक थे। आज भी प्रदेश के सबसे सफल मुख्यमंत्री की चर्चा में उनका नाम आता है।
विज्ञापन

कहा कि स्व. कल्याण सिंह मां भारती के सच्चे सपूत थे। प्रभु श्री राम में अटूट आस्था होने के कारण उन्होंने मुख्यमंत्री की कुर्सी को छोड़ दिया। श्रद्धांजलि सभा को विधायक विजय राजभर, क्षेत्रीय महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता, बजरंगी सिंह, भरत लाल राही, राकेश मिश्र ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर गनेश सिंह,सं तोष सिंह, संजय पांडेय, आनंद प्रताप सिंह, संगीता द्विवेदी, संजय वर्मा, कृष्ण कांत राय, सुनील यादव, रामप्रवेश राजभर, राकेश तिवारी, मनीष मद्धेशिया, मयंक, पंकज सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed