फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   kaheen chaara mil raha to kaheen tapish

कहीं चारा मिल रहा तो कहीं तपिश

Thu, 21 Apr 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
kaheen chaara mil raha to kaheen tapish
दोहरीघाट स्थित पशु आश्रय स्थल में मौजूद पशु।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। ग्राम पंचायतों की देखरेख में संचालित पशु आश्रय स्थल में खामियां दिखाई पड़ रही हैं। कहीं पशुओं को चारा दिया जा रहा है तो कहीं शेड न होने से उन्हें धूप सहनी पड़ रही है। अधिकारियों की लापरवाही इन बेजुबानों पर भारी पड़ रही है। परदहां ब्लाक क्षेत्र के रणवीरपुर गांव स्थित पशु आश्रय केंद्र पर संसाधनों का अभाव है। यहां 357 गोवंश पंजीकृत हैं। पशु आश्रय पर तैनात कर्मचारी पशु आश्रय पर पांच बजे पहुंचते हैं और तब जाकर पशुओं को चारा पानी मिल पाता है। पशुओं को सिर्फ पुवाल और चारा खिलाया जाता है। हरे चारे की व्यवस्था नहीं। धूप से पशुओं को बचाने के लिए उचित प्रबंध नहीं है। बगली पिजड़ा पशु आश्रय स्थल का भी यही हाल है। मझवारा में 47 गोवंश हैं। पानी के लिए एक हैंडपंप है वह भी ठीक नहीं है। रानीपुर ब्लाक के मिर्जापुर स्थित अस्थाई पशु आश्रय स्थल पर 160 गोवंश हैं। चार पशु शेड बने हुए है, खाने के लिए भूसा चोकर है, पानी के लिए सबमर्सिबल पंप लगा है। रतनपुरा ब्लाक के अईलख में स्थित पशु आश्रय केंद्र पर 155 गोवंश हैं। यहां सब मर्सिबल पंप है। दोहरीघाट में कुल 17 गोवंश हैं, टीन शेड में चार पंखे लगे हैं, मोटर, पानी, बिजली की व्यवस्था है, दो एग्जास्ट फैन भी हैं। चिरैयाकोट के मौजा रसूलपुर में पशु आश्रय स्थल में पानी के लिए इंडिया मार्क टू हैण्ड पंप है। देखरेख के लिए एक कर्मचारी है़। घोसी नगर के बड़ागांव डड़वा स्थित पशु आश्रय स्थल पर 27 गोवंशीय पशु हैं। इनको पानी के लिए सबमर्सिबल पम्प लगा है। रानीपुर ब्लाक के मिर्जापुर स्थित अस्थाई पशु आश्रय स्थल पर पशुओं की संख्या 160 है, यहां चार पशु शेड बने हुए हैं, खाने के लिए भूसा चोकर मौजूद है। सीडीओ राम सिंह वर्मा ने बताया कि पशु आश्रय स्थलों पर मिली कुछ खामियों पर संचालकों को अभिलेखों के साथ बुलाया गया है। जांच कर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

मझवारा स्थित पशु आश्रय केंद्र में मौजूद पशु।संवाद

मझवारा स्थित पशु आश्रय केंद्र में मौजूद पशु।संवाद- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed