फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   kaee sthaanon par nahin ho sakee saphaee

कई स्थानों पर नहीं हो सकी सफाई

Sat, 19 Mar 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
kaee sthaanon par nahin ho sakee saphaee
मऊ। त्योहार के मद्देनजर नगरपालिका क्षेत्र में बेहतर साफ सफाई करने का दावा हवा हवाई साबित होता नजर आया। होलिका दहन के दो दिन बाद भी कई स्थानों पर होलिका दहन का अवशेष पड़ा रहा। यहां की साफ सफाई नहीं कराई गई। शहर कोतवाली क्षेत्र के सहादतपुरा, रजनिया, मुंशीपुरा, दानकबीर, सब्जी मंडी औरंगाबाद तथा मिर्जाहादीपुरा सहित 42 स्थानों सहित जिले के 1246 स्थानों पर बृहस्पतिवार की रात को होलिका दहन किया गया था। लेकिन दो दिन बाद भी नगरपालिका क्षेत्र के कई स्थानों पर साफ सफाई नहीं कराई गई। हवा चलने पर राख उड़ते रहने से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। लोगों का कहना था कि शहर में भारी भरकम सफाई कर्मियों की तैनाती होने के बाद भी सफाई कराने में उदासीनता बरती जा रही है। बढुआगोदाम : क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में होलिका दहन संपन्न होने के बाद भी अवशेष को साफ सफाई नहीं कराया जा सका है। अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि मानीटरिंग की जा रही है। लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed