फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Jyoti, who became CDO, stopped the salary of two employees, Sania, who became SP, heard the problems

Mau News: सीडीओ बनीं ज्योति ने दो कर्मियों का वेतन रोका, एसपी बनीं सानिया ने सुनीं समस्याएं

Fri, 11 Oct 2024 03:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Jyoti, who became CDO, stopped the salary of two employees, Sania, who became SP, heard the problems
मिशन शक्ति विशेष अभियान के तहत बृहस्पतिवार को एक दिन के लिए दो दिव्यांग छात्राओं को जिले के सीडीओ और पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्य किया। इस दौरान सीडीओ बनीं ज्योति ने विकास भवन के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले दो कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वहीं एसपी बनीं सानिया सक्सेना ने जनसुनवाई करते हुए 40 फरियादियों की फरियाद सुनीं।
तीन अक्तूबर से संचालित मिशन शक्ति विशेष अभियान के तहत बृहस्पतिवार को अमरवाड़ी विद्यालय ताजोपुर के कक्षा 10 की मूक बधिर छात्रा ज्योति यादव ने मुख्य विकास अधिकारी के रूप में कार्य किया। कार्यालय में उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी, डीसी मनरेगा,जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी द्वारा उनके विभागों में संचालित योजनाओं की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिया। इसके अलावा सीडीओ बनीं ज्योति यादव ने विकास भवन स्थित समस्त कार्यालयों का निरीक्षण किया। डीडीओ कार्यालय में दो कर्मचारी अनुपस्थित पाए जाने पर उनका एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालय में साफ-सफाई और अभिलेखों का रखरखाव ठीक ढंग से भी करने को कहा। जनसुनवाई के दौरान ग्राम गढ़वा निवासी शिकायतकर्ता तेतरी देवी ने आवास की समस्या बताई। इसपर उन्होंने परियोजना निदेशक को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिया।
विज्ञापन

वहीं, पुलिस अधीक्षक के रूप में अमरवाणी की सानिया सक्सेना ने सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एसपी कार्यालय में आए फरियादियों की समस्याएं सुनने के बाद इसमें ठोस कदम उठाने का दिशा निर्देश संबंधित थाना प्रभारियों को दिया। इस दौरान सानिया ने एसपी इलामारन जी के साथ पुलिस अधिकारियों के साथ त्योहारों को लेकर बैठक भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ-एसपी बनीं छात्राओं को एसपी इलामारन जी, सीडीओ प्रशांत नागर सहयोग करते रहे। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान सांकेतिक टीचर ने भी विशेष सहयोग दिया एवं अधिकारियों, कर्मचारियों तथा शिकायतकर्ताओं की सुनवाई के दौरान संवाद के माध्यम से समस्याओं को बताने और नामित सीडीओ के सांकेतिक निर्देशों से लोगों को अवगत भी कराया।


एसडीएम बनकर सुनीं समस्याएं, दिए निर्देशि
जनपद के चारों तहसीलों में मिशन शक्ति फेज 5 विशेष अभियान के तहत उप जिलाधिकारी के रूप में जनसुनवाई मुकबधिर, दिव्यांग छात्राओं ने जनसुनवाई की। सदर तहसील में उप जिलाधिकारी के रूप में मूक बधिर छात्रा अराधना कुमारी कक्षा 9 की छात्रा तो घोसी तहसील में सोनी कंपोजिट विद्यालय नेवादा गोपालपुर कक्षा 8 की छात्रा जबकि मधुबन तहसील में पलक उच्च प्राथमिक विद्यालय धोधवल कक्षा 8 की छात्रा वहीं मोहम्मदाबाद गोहना तहसील में नीतू कुमारी अकक्षा 12 की छात्रा ने उप जिलाधिकारी के रूप में अपनी भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed