फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Jumper broken due to short circuit, electricity was interrupted for hours

शार्ट सर्किट से जंफर टूटा,घंटों बाधित रहा बिजली

Wed, 30 Jun 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Jumper broken due to short circuit, electricity was interrupted for hours
चिरैयाकोट क्षेत्र में बिजली आपूर्ति के लिए बना शेड्यूल महज कागजी बनकर रह गया नजर आ रहा है। विभाग द्वारा अनवरत आपूर्ति के दावों के बाद भी न तो लोकल फाल्ट रुक पा रही है और न ही मानक के अनुसार बिजली ही मिल पा रही है। सोमवार की रात नौ बजे 11 हजार वोल्ट विद्युत लाइन के तारों में टकराव के चलते जंफर टूट गया। चौक बाजार में पुलिस बूथ पर वाहन चेकिंग के लिए खड़े थानाध्यक्ष और पुलिस कर्मियों सहित लोगों में भगदड़ मच गई। फाल्ट होने से चिरैयाकोट नगर सहित आस पास के कई गांवों मेें बिजली आपूर्ति ठप हो गई । जिससे लगभग दो हजार घरों मेें अंधेरा छा गया ।
विज्ञापन

चिरैयाकोट क्षेत्र में बिजली आपूर्ति के लिए 14 घंटे का शेड्यूल तय किया है। लेकिन जर्जर तारों में आए दिन फाल्ट के चलते लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। सोमवार की रात नौ बजे चौक बाजार में पुलिस बूथ के पास 11 हजार बोल्ट की तार का जंफर टूट गया जिससे बूथ के पास वाहन चेकिंग के लिए खड़े थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह और अन्य पुलिस कर्मी सहित लोगो में बिजली के तार लड़ने से भगदड़ मच गई। 21 जून को हाईटेंशन तार टूटने से मोहम्मदाबाद गोहाना मार्ग पर बीच बाजार बालू बटोर रहे एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई थी। आक्रोशित लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चिरैयाकोट मोहम्मदाबाद गोहना मार्ग को जाम कर दिया था। एक घंटे बाद पहुंचे उपजिलाधिकारी रामभवन तिवारी के समझाने बुझाने पर जाम समाप्त हुआ। अभी मामला ठंडा नहीं हुआ था कि उसी रात साढ़े आठ बजे तकिया बाजार मार्ग पर हाईटेंशन तार टूटकर जमीन पर गिर पड़ा जिसमें कई लोग बाल बाल बच गये। इस संबंध में एक्सईएन एके सिंह का कहना है कि जर्जर तारों का सर्वे किया जा रहा है। तारो को बदल दिया जायेगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed