{"_id":"612d0e778ebc3e5f6b2e8bc2","slug":"joint-director-inspected-community-toilets-mau-news-vns6087077118","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त निदेशक ने किया सामुदायिक शौचालयों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संयुक्त निदेशक ने किया सामुदायिक शौचालयों का निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। पंचायती राज के संयुक्त निदेशक अशोक कुमार शाही (जेडी) ने सोमवार को कोपागंज के कई गांवों का दौरा करके सरकार की शीर्ष प्राथमिकता वाले सामुदायिक शौचालयों का निरीक्षण किया। संयुक्त निदेशक ने कई स्थानों पर कुछ कमियां पाईं गईं। जिन्हें शीघ्र दूर करने का निर्देश दिया।
कोपागंज ब्लाक के ग्राम पंचायत इंदारा में सबसे पहले संयुक्त निदेशक पहुंचे। उन्होंने सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया। यहां कई कमियां संयुक्त निदेशक के नजर में आईं। उन्होंने सेक्रेटरी को फटकार लगाते हुए उन्हें जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके बाद संयुक्त निदेशक ने कसारा ग्राम पंचायत के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। यहां पर भी कुछ कमियां दिखीं।
शौचालय पर पानी की सप्लाई को जल्द शुरु कराने का निर्देश प्रधान और सेक्रेटरी को दिया। इसके बाद नोकहट में निर्मित कराए गए सामुदायिक शौचालय एवं ग्राम पंचायत नोकहट में निर्माणाधीन पंचायत भवन का जेडी अशोक कुमार शाही ने किया। यहां पर भी कुछ कमियां दिखी उन्हें शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। जेडी ने कहा कि अगली बार के निरीक्षण में कोई भी कर्मी नहीं दिखनी चाहिए। जेडी के निरीक्षण के समय संबंधित ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान एवं सचिव ग्राम पंचायत, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत ) तथा जिला पंचायत राज अधिकारी घनश्याम सागर उपस्थित रहे।