फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   JIP President inaugurated the construction of Amrit Sarovar

जिपं अध्यक्ष ने किया अमृत सरोवर निर्माण का शुभारंभ

Fri, 06 May 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
JIP President inaugurated the construction of Amrit Sarovar
कोपागंज ब्लाक के कसारा गांव में अमृत सरोवर निर्माण के तहत पोखरे की खोदाई करते मनरेगा मजदूर ।संवा? - फोटो : MAU
इंदारा। कोपागंज विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत कसारा में शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने विधि विधान से हवन पूजन कर अमृत सरोवर निर्माण का शुभारंभ किया। मनरेगा के तहत 120 लंबाई 95 चौड़ाई से अमृत सरोवर निर्माण 31 लाख 86 हजार 37 रुपये की लागत से बनवाया जाएगा। तालाब के चारो तरफ इंटरलॉकिंग का कार्य होगा। तालाब को गहरा किया जाएगा। चारो तरफ बैठने के लिए ब्रेंच, रेलिंग लगेगी। रात में छटा निराली लगे इसके लिए चोरों तरफ स्ट्रीट लाइट भी लगाया जाएगा। तालाब में निरंतर स्वच्छ पानी रहे इसके लिए एक पंप हाउस बनेग्र्रा। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि अब लोगों को रोजगार के लिए बेरोजगारों को पलायन नहीं करना पड़ेगा। गांव में ही सभी लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके साथ ही गांव में जल संचयन हो सकेगा। जिससे गांव में जलस्तर बना रहेगा और पशु पक्षियों को पानी मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पात्रों को मिल रहा है। बीडीओ हरि मोहन सिंह ने अमृत सरोवर को आदर्श तालाब के रूप में विकसित करने के लिए ज्यादा से ज्यादा जोर दिया। उन्होंने तालाब के चारों तरफ बैठने के लिए बेंच ,रैंप एवं पौधरोपण कर सुंदरीकरण करने के लिए भी प्रेरित किया। प्रधान प्रतिनिधि सूरज राय ने कहा कि इस सरोवर के बन जाने से गांव में आम जनमानस को लाभ मिलेगा। इस दौरान ग्राम प्रधान कांती देवी, प्रधान प्रतिनिधि सूरज राय, तकनीकी सहायक सीता राम, सचिव संतोष कुमार, प्रशांत राय, कार्यक्रम अधिकारी जयेश कुमार सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख सर्वेश राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed