{"_id":"5e4149e38ebc3ee59555fa5c","slug":"jeep-fall-down-in-pokhari-in-mau-13-people-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊः बेकाबू होकर सवारियों से भरी जीप पोखरी में गिरी, 13 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊः बेकाबू होकर सवारियों से भरी जीप पोखरी में गिरी, 13 लोग घायल
Mon, 10 Feb 2020 05:47 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Mon, 10 Feb 2020 05:47 PM IST
विज्ञापन
पोखरी में गिरी सवारियों से भरी जीप।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के चिश्तीपुर गांव के पास सोमवार की दोपहर सवारियों से भरी एक जीप बेकाबू होकर पोखरी में जा गिरी। घटना में पांच वर्षीय बालिका सहित 13 लोग घायल हुए। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी से जीप को बाहर निकाला और सभी घायलों को सीएचसी लाकर भर्ती कराया।
विज्ञापन
चिकित्सकों ने दो की गंभीर स्थिति देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद जीप चालक फरार हो गया। सोमवार की दोपहर करीब 3.30 बजे मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के कोईरियापार से सवारियों को लेकर सवारी जीप कोपागंज कस्बा की तरफ आ रही थी।
विज्ञापन
बताया जाता है जीप अभी चिश्तीपुर गांव के पास पहुंची थी कि बेकाबू होकर सड़क किनारे स्थित एक पोखरी में जा गिरी। पोखरी में जीप के गिरते ही उसमें सवार लोगों की चीख पुकार मच गई। जीप के पोखरी में गिरने की सूचना पर कुछ देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई और जेसीबी की मदद से जीप तथा घायलों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
तत्काल सभी को कोपागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों घोसी कोतवाली के हाजीपुर निवासी शिवानी पुत्री शिवकुमार, सुनिता पत्नी वकील की गंभीर स्थिति देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर।
ये लोग हुए घायल
कोपागंज हादसे में जीप में सवार प्यारी पत्नी सोहन निवासी हरई जीयनपुर जिला आजमगढ़, सोहन पुत्र स्व. शिवनंदन, दुर्गा 45 पत्नी हरीलाल, चेतारी 50 पत्नी भीम, कौशल्या 50 पत्नी लालबहादूर, रामरती पत्नी रामआधार, नीलम पत्नी गुडूडू, मोनू 5 पुत्र गुड्डू , देवयंती पत्नी लालबिहारी, ममता पत्नी रामविजय ,सुमन पत्नी शिवकुमार भी घायल हो गए।हालांकि इन लोगों को ज्यादा गंभीर चोटे नहीं आई।