फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   JCB climbed on sleeping dumper driver, death

सो रहे डंपर चालक पर चढ़ी जेसीबी, मौत

Tue, 23 Mar 2021 10:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
JCB climbed on sleeping dumper driver, death
इंदारा। कोपागंज थाना क्षेत्र के महुआर बसगितिया गांव में मंगलवार की भोर में जमीन पर सो रहे डंपर चालक के ऊपर मिट्टी की खुदाई कर रही जेसीबी चढ़ गई। जिससे चालक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। मृतक देवरिया जिले का निवासी था। मृतक के साले की तहरीर पर जेसीबी चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद ठेकेदार डंपर और जेसीबी सहित फरार हो गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के महुआर गांव के सीवान में सहरोज गांव के पास बन रहे फोरलेन के लिए मिट्टी गिराई जा रही है। मिट्टी गिराने का ठेका अनमोल पेंटर फर्म को दिया गया है। इसी ठेकेदार के पास रहकर देवरिया जिले के महुवा बुजुर्ग गांव निवासी अंगद पांडेय (28) पुत्र कल्पनाथ पांडेय डंपर चालक काम करते थे। फोरलेन में पाटने के लिए मिट्टी महुआर गांव के सीवान से खोदी जा रही है। ड्यूटी पूरी करने के बाद अंगद वहीं पुआल पर सो रहा था। इसी दौरान मिट्टी की खुदाई कर रहा चालक जेसीबी को आगे पीछे कर रहा था। इसी दौरान जेसीबी पुआल पर सो रहे अंगद पांडेय पर चढ़ गई। इससे अंगद की मौके पर ही मौत हो गई। डंपर चालकों ने इसकी सूचना ठेकेदार को दिया। थानाध्यक्ष कोपागंज अजय तिवारी मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला भेजवाया। अंगद का एक नौ माह का इकलौता पुत्र है। मृतक के साले धीरेंद्र तिवारी की तहरीर पर जेसीबी चालक संदीप यादव पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इस बाबत में सीओ घोसी नरेश कुमार ने बताया कि डंपर चालक अंगद पांडेय की जेसीबी से कुचलने से मौके पर ही मौत हो गई है।
विज्ञापन

दोस्त की मौत पर फफक पड़ा प्रदीप
इंदारा। अंगद पांडेय के साथी देवरिया निवासी प्रदीप सिंह ने बताया कि हम दोनों लोग यहां दो महीने से डंपर चला रहा थे। सोमवार की रात एक ही साथ खाना खाया और फिर गाड़ी चलाने लगे। मंगलवार की भोर लगभग दो बजे अंगद ने बताया कि मैं अब सोने जा रहा हूं। यह कहकर अंगद पांडेय वहीं बगल में पुआल पर सोने चले गये। मैं अपनी गाड़ी लेकर चला गया। जब मैं मिट्टी गिराकर वापस आ रहा था तब सुपरवाइजर परमानंद का फोन आया कि अंगद पांडेय डंपर से गिरकर घायल हो गए हैं। जब मैं मौके पर आकर देखा कि अंगद का चेहरा जेसीबी मशीन चढ़ने से कुचल गया था और मौके से सब लोग फरार थे। प्रदीप ने बताया कि मैंने ही अपने दोस्त को यहां बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed