फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Jammed in the city from random stand vehicles

बेतरतीब खड़े वाहनों से शहर में दिनभर जाम

Mon, 11 Mar 2019 10:59 PM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Mon, 11 Mar 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
Jammed in the city from random stand vehicles
नगर के गाजीपुर तिराहे पर मंगलवार को जाम में फंसे लोग। - फोटो : mau
 नगर में जाम से निजात का कोई रास्ता नहीं दिखाई दे रहा। पुलिस प्रशासन की लापरवाही और आड़े तिरछे खड़े किए गए वाहन लोगों की परेशानी का सबब बन रहे। ऐसा ही सोमवार को देखने को मिला। व्यस्त बाजार में दिनभर जाम से लोग जूझते रहे। सुबह 11 बजे से देर शाम तक नगर के मुख्य मार्गों तथा एनएच 29 पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। इससे वाहन सवार सहित राहगीर जाम के झाम में फंसे रहे। तेज धूप ने उन्हें पसीना-पसीना कर दिया। जाम में फंसे बेहाल लोग किसी तरह जाम से मुक्ति का उपाय तलाशते रहे।
विज्ञापन


रविवार को अवकाश के बाद सोमवार को सुबह दस बजे से ही शहर के मुख्य मार्गो पर वाहनों का आवागमन बढ़ने लगा। वहीं सड़क किनारे अतिक्रमण तथा सड़कों पर एक दूूसरे से आगे निकलने की होड़ में वाहन चालकों के फंसने से जाम की स्थिति बनती रही।
विज्ञापन


इस कारण वाहन पर सवार लोगों के अलावा पैदल राहगीरों को दूरी तय करने में कड़ी मशक्कत झेलनी पड़ी। यह समस्या खासकर शहर के आजमगढ़ मोड़, रोडवेज, गाजीपुर तिराहा, बालनिकेतन तिराहा, भीटी चौराहा, मिर्जाहादीपुरा चौराहा के पास स्थिति विकट रही। जहां बाजारों में भीड़ और बालनिकेतन तिराहा से आजमगढ़ मोड़ तक सड़क चौड़ीकरण कार्य और सड़क किनारे बेतरतीब वाहनों के आड़े तिरछे खड़े होने से जाम दिन भर रुक रुककर लगता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा बालनिकेतन तिराहा स्थित रेलवे क्रासिंग पर ट्रेनों के आने जाने पर गेट बंद होने से जाम की स्थिति बनी रही। इसका असर बालनिकेतन तिराहा से लेकर कलेक्ट्रट तिराहा तक पड़ा। इसके अलावा राष्ट्रीय राज्यमार्ग 29 दिनभर रुक रुक कर लगने वाले जाम से भी लोग हलकान रहे। उधर भीषण जाम को देखते हुए पुलिस अधिकारी खुद यातायात व्यवस्था को संभालते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed