{"_id":"62cb22688fb95d5b6519589d","slug":"jammed-by-accusing-the-doctor-of-negligence-mau-news-vns663330893","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाकर किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाकर किया जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्पदंश की शिकार एक युवती की मौत इलाज के दौरान रविवार को हो गई। उधर युवती की मौत से नराज परिजनों सीएचसी घोसी के डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल के सामने जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन करने। इससे पहले परिजनों ने राष्ट्रीय राज्यमार्ग 29 पर जाम लगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की सर्तकता के चलते वह जाम नहीं कर सकें।
बताया जा रहा है कि घोसी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा बाजार निवासी पिंकी सोनकर 18 को रविवार की दोपहर करीब 12 बजे घर में काम करते हुए एक किसी विषैले सांप ने डंस लिया। घटना की जानकारी होने पर परिजन उसे घोसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसकी हालात गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां मऊ लाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। उधर मरीज की मौत की सूचना से नराज परिजनों ने पहले राष्ट्रीय राज्यमार्ग 29 पर जाम लगाने का प्रयास किया। लेकिन एसओ नागेश उपाध्याय की समझाने के बाद परिजन चले गए। लेकिन शाम सात बजे पुन: परिजन मझवारा मोड़ स्थित सीएचसी परिसर पहुंचे और जाम करते हुए चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। साथ ही नराज परिजनों ने लापरवाह चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग की। उधर प्रदर्शन की सूचना मिलने पर एसओ नागेश उपाध्याय दुबारा पुलिस बल के साथ पहुंचे और काफी समझाने के बाद विरोध शांत कराया।