फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Jai Narayan Dwivedi President Ramanand Yadav elected district minister

जय नारायण द्विवेदी अध्यक्ष रामानंद यादव जिला मंत्री निर्वाचित

Sun, 16 Jan 2022 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Jai Narayan Dwivedi President Ramanand Yadav elected district minister
मऊ। यूपी माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के पदाधिकारियों की बैठक रविवार को नगर स्थित डीएवी इंटर कॉलेज मऊ के सभागार में हुई। इसमें संगठन के पदाधिकारियों का निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी बृजेश राय ने निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की। सर्वसम्मति से जय नारायण द्विवेदी अध्यक्ष, रामानंद यादव जिला मंत्री, दीन दयाल राय कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष गण में ऋषिकेश पांडेय, शशिकांत पांडेय, मृत्युंजय तिवारी, धनंजय सिंह, संजय कुमार यादव, नित्या राय एवं राजेश यादव आय-व्यय निरीक्षक तथा सूर्य प्रकाश राय तथा मुहम्मद हाशिम सिद्दीकी संयुक्त मंत्री पर सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित हुए।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य कार्यकारिणी के सदस्य एवं राज्य पुरस्कार प्राप्त प्रधानाचार्य देव भास्कर तिवारी ने सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण करके स्वागत किया। सभी पदाधिकारियों को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के संगठन की मजबूती को बल प्रदान करने के लिए आवाहन करते हुए कहा कि कलियुगे संघे शक्ति के सिद्धांत पर ही चल कर हम शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करा सकते हैं। जय नारायण द्विवेदी ने जनपद के सभी पदाधिकारियों एवं सम्मानित प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षक समस्याओं के निराकरण के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय पूर्व अध्यक्ष स्व. ओम प्रकाश शर्मा संघर्षों के महानायक थे। जिन्होंने संगठन को शून्य से शिखर तक पहुंचाया। उनके प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर अजय नाथ राय, हरिनाथ सिंह, मुहम्मद मजहर, प्रमोद कुमार सिंह, मधुसूदन त्रिपाठी, भूपेंद्र वीर सिंह, रामविलास यादव, चंद्रभान यादव, सत्य प्रकाश राय, अरविंद मिश्रा, संजय कुमार पांडेय, कुन्नू यादव, जगराम चौधरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed