फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   It will not be easy in the school chalo campaign

स्कूल चलो अभियान में आसान नहीं होगा खानापूर्ति करना

Tue, 12 Apr 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
It will not be easy in the school chalo campaign
मऊ। जिले में चल रहे स्कूल चलो अभियान में शिक्षकों तथा अधिकारियों के लिए खानापूर्ति करना आसान नहीं होगा। अभियान पर जिलास्तरीय अधिकारी ऑनलाइन नजर रखेंगे। स्कूलों में होने वाले कार्यक्रमों की फोटो, वीडियो को व्हाट्सएप ग्रुप, पोर्टल पर अपलोड करना होगा। जिले में 1208 परिषदीय विद्यालयों में 1.59 लाख बच्चे अध्ययनरत हैं। नए शिक्षा सत्र की शुरुआत हो चुकी है। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन तय करने के लिए जिले में स्कूल चलो अभियान की शुरुआत कर दी गई है। जिसमें चरणबद्ध तरीके से विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें शिक्षकों के साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी की भी मौजूदगी रहेगी। वह बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रेरित करेंगे। गांव-गांव भ्रमण कर अभिभावकों से मिलेंगे। 30 अप्रैल तक डोर-टू-डोर अभियान चलेगा। आमतौर पर स्कूल चलो अभियान के नाम पर जिले में सिर्फ खानापूर्ति होती थी। कागज पर ही अभियान के कोरम पूरे कर लिए जाते थे। मगर इस बार विभाग ने इस पर गंभीरता दिखाई है। स्कूल चलो अभियान पर ऑनलाइन नजर रखी जाएगी। बीएसए डॉ. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि स्कूल चलो अभियान में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अभियान को सफल बनाने के लिए मानीटरिंग की जा रही है। खंड शिक्षा अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed