फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   It was a disaster for Mukhtar's close friends.

साल 2022 मुख्तार के करीबियों के लिए रहा आफत भरा

Wed, 25 May 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
It was a disaster for Mukhtar's close friends.
मऊ। जिले में मुख्तार अंसारी के करीबियों के लिए वर्ष 2022 काफी कष्टकारी साबित हो रहा है। प्रशासन द्वारा मुख्तार अंसारी के करीबियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। बुधवार को परदहां ब्लाक क्षेत्र के सरवां गांव निवासी तथा मुख्तार के करीबी बैजनाथ यादव की तीन करोड़ से ज्यादा की जमीन को कुर्क करने की कार्रवाई की गई। इसके पूर्व आनंद यादव की ढाई करोड़ की संपत्ति कुर्क करने के साथ-साथ अन्य कई सहयोगियों तथा करीबियों के शस्त्र लाइसेंस को निरस्त करने की कार्रवाई की जा चुकी है। प्रशासन के ताबड़तोड़ कार्रवाई से मुख्तार के करीबियों में हड़कंप की स्थिति है। बुधवार को जिलाधिकारी अरुण कुमार के निर्देश पर मुख्तार अंसारी गैंग के जिलाधिकारी के न्यायालय आदेश पर उत्तर प्रदेश गिरोहबंद और अवैध क्रियाकलाप अधिनियम की धारा 14 (1) के अंतर्गत आईएस 191 मुख्तार गैंग के सहयोगी बैजनाथ यादव द्वारा अवैध तरीके से कमाई गई संपत्ति को कुर्क कर लिया गया। इसका बाजार मूल्य 3.15 करोड़ रुपया बताया गया। यह मुख्तार अंसारी के करीबियों के खिलाफ पहली कार्रवाई नहीं है। इसके पहले बीते 21मई को मुख्तार अंसारी गैंग से जुड़े छह व्यक्तियों के 10 शस्त्र लाइसेंस निरस्त की की कार्रवाई की गई थी। वहीं इसी गिरोह से जुड़े एक सहित कुल सात अपराधियों को छह-छह माह के लिए जिलाबदर किया गया। इसी क्रम में बीते 29 अप्रैल 2022 को जिलाधिकारी के न्यायालय आदेश परमुख्तार गैंग के सहयोगी आनंद यादव तथा उनकी पत्नी मीरा की ढाई करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई थी। इसके तहत राजस्व ग्राम परदहा के गाटा संख्या 2172 रकबा 168 कड़ी को कुर्क किया गया था। इसी क्रम में बीते 11 अप्रैल 2022 को मुख्तार अंसारी के करीबी गणेश मिश्रा द्वारा अवैध तरीके से अवैध कॉलोनी और प्लाटिंग के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई थी। यह कार्रवाई भूमि गाटा संख्या 163, 164 ,170 आदि कुल भूमि रकबा 5 एकड़ भूमि पर किया गया। इसकी बाजारू कीमत लगभग 60 करोड़ रुपये बताया गया। वहीं बीते 11 अप्रैल 2022 में ही मुख्तार अंसारी के करीबी माने जाने वाले अनुज कन्नौजिया द्वारा अवैध तरीके से कमाई गई संपत्ति पर बुलडोजर चला था। अनुज पर 50 हजार का इनाम घोषित है। अनुज कन्नौजिया के जिले के चिरैयाकोट कोतवाली अंतर्गत बहलोलपुर गांव स्थित घर पर सोमवार को बुलडोजर चला। अनुज पर आजमगढ़ जिले के तरवां थाने में दर्ज गैंगेस्टर के मुकदमे में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed