फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   It is important for the intention to be right along with the policy: Dr. Daya Nidhi Mishra:

नीति के साथ नीयत का भी ठीक होना जरूरी : डॉ. दया निधि मिश्रा:

Fri, 12 Sep 2025 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
It is important for the intention to be right along with the policy: Dr. Daya Nidhi Mishra:
विकसित भारत 2047 अभियान के तहत कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन अधिकारियों ने व्यावसायिक, अग्रणी उद्यमी, प्रमुख श्रम संगठनों, स्वयं सहायता समूह/ स्वयंसेवी संगठनों, राष्ट्रीय, राज्य पुरस्कार प्राप्त लोगों के साथ संवाद किया। सेवानिवृत्त आईपीएस डॉ. दया निधि मिश्रा ने कहा कि हर हाथ में काम हर चेहरे पर मुस्कान यही परिकल्पना 2047 तक की गई है। इसके लिए तीन थीम तैयार हैं। अर्थशक्ति, सृजन शक्ति, जीवन शक्ति। इसके लिए 12 सेक्टर चिह्नित किए गए हैं। इन पर फोकस कर उत्तर प्रदेश को 2047 के पूर्व तक विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नीति के साथ नीयत का भी ठीक होना जरूरी है। सेवानिवृत्ति मुख्य अभियंता पृथ्वी पाल सिंह ने कहा कि आप जिस भी वर्ग से संबंधित है उनमें योगदान दें। डिजिटल पेमेंट में भारत आज विश्व में नंबर एक है। यहां संसाधनों की कमी नहीं है। सिर्फ इच्छा शक्ति और कल्पना शक्ति की कमी है। इसे दूर करने की जरुरत है। सभी के सहयोग से ही 2047 के पूर्व हम विकसित प्रदेश बना सकते हैं। डॉक्टर वशिष्ठ नारायण पांडेय ने कहा कि समृद्धि के लिए मेहनत करना जरूरी है। जिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष उमाशंकर ओमर ने बुनकरों का शहर होने के नाते बिजली के अनवरत उपलब्धता सुनिश्चित करने का सुझाव दिया। मंडल अध्यक्ष बालकृष्ण ने कहा कि देश को विकसित करने के लिए उद्योग एवं व्यापार को बढ़ावा देना जरूरी है। जनपद में टैक्सटाइल इंस्टीट्यूट एवं उद्योग की स्थापना की जाए। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं में सरिता सोनकर, समूह सखी, गीता मौर्य, बैंक सखी, शीला यादव, ज्ञान शिखा,सीमा राय ने समूह सखियों ने भी प्रदेश के विकास में महिलाओं की भागीदारी के लिए आवश्यक सुझाव दिया। इस दौरान जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed