फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Isolation ward not operational in district hospital

जिला अस्पताल में शुरू नहीं हो सका आइसोलेशन वार्ड बनाने की कवायद

Sun, 11 Apr 2021 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Isolation ward not operational in district hospital
जिला अस्पताल स्थित आईसोलेशन वार्ड। - फोटो : MAU
मऊ। जिले में प्रतिदिन कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं लेकिन अभी तक जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड चालू नहीं किया गया। जिला अस्पताल में बीते वर्ष बने आइसोलेशन वार्ड में टीकाकरण का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

शासन ने कोरोना की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग को उचित कदम उठाने का निर्देश दिया है। जिले में बीते एक अप्रैल तक 25 सक्रिय मरीज थे लेकिन इस समय इनकी संख्या 230 हो गई है। इसके बाद भी जिला अस्पताल में बीते वर्ष बने आइसोलेशन वार्ड को अब तक सक्रिय नहीं किया गया। अब आइसोलेशन वार्ड में टीकाकरण किया जा रहा है। सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण के बाद इसे बंद कर दिया जाता है। अगर किसी संक्रमित के घर में होम आइसोलेशन की व्यवस्था नहीं है तो उसे आइसोलेशन वार्ड में रखने की व्यवस्था है। इस वार्ड में मरीजों की जांच की भी व्यवस्था होती है। इसके बाद भी भी आइसोलेशन वार्ड को सक्रिय नहीं किया गया।
विज्ञापन

दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग ने एल-2 अस्पताल परदहा को चालू किया है और वहां गंभीर मरीजों का उपचार शुरू कर दिया है। अस्पताल में इलाज कराने पहुंचने वाले अधिकतर लोग बुखार, सूखी खांसी से पीड़ित पाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बना है लेकिन उसे चालू नहीं किया गया है। इस संबंध में वे अस्पताल प्रबंधन से जानकारी लेंगे।- डॉ. सतीशचंद्र सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed