फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Irregularities found in excavation of small Saryu river

छोटी सरयू नदी की खुदाई में मिली अनियमितता

Mon, 23 May 2022 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Irregularities found in excavation of small Saryu river
छोटी सरयू नदी की खुदाई में गड़बड़ी की किसानों की शिकायत को संज्ञान में लेकर बाढ़ खंड अधिशासी अभियंता दिलीप कुमार और नायब तहसीलदार अनुराग सिंह सोमवार को ग्राम सभा सहरोज पहुंच कर नदी की खुदाई का निरीक्षण किया। अफसरों निरीक्षण के दौरान किसानों की शिकायतों को सही पाकर बाढ़ खंड आजमगढ़ के जेई और ठेकेदार को जमकर फटकार लगाया और मानक के अनुसार खुदाई का निर्देश दिया। अफसरों ने अपनी मौजूदगी में खुदाई प्रारंभ कराया। सहरोज गांव के पास टौंस नदी में गिरने वाली छोटी सरजू ड्रेन के बहाव वाले क्षेत्रों में पिछले वर्ष जलजमाव के चलते हजारों एकड़ की कृषि योग्य भूमि में रबी के फसल सहित अन्य फसलों की बुआई नहीं हो सकी थी। यह स्थिति ग्राम सहरोज, खुखुन्दवा, काछी कला, सोड़सर, फैजुल्लाहपुर, चिश्तीपुर, फतेपुर आदि गांवों में रही। पिछले वर्ष सिंचाई विभाग द्वारा छोटी सरयू नदी की सफाई के बाद भी पानी का बहाव अवरुद्ध था। पूर्व विधायक के प्रयास से छोटी सरयू और भगनही ड्रेन की खुदाई विगत 9 मई को प्रारम्भ करवाया था। 10 किलोमीटर लंबाई में नदी की खुदाई होनी थी लेकिन ठेकेदार द्वारा जगह जगह छोड़कर केवल तीन किलोमीटर ही खुदाई कराया था। रविवार की शाम भाजपा नेता प्रमोद राय के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने छोटी सरयू की खुदाई का निरीक्षण किया तो इसका पता चला। शिकायत पाकर एक्सईएएन दिलीप कुमार ने तत्काल जेई को निर्देश दिया कि सोमवार को अपनी उपस्थिति में दोबारा खुदाई करवाएं। सोमवार को दोपहर छोटी सरयू के खुदाई स्थल पर बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता और नायब तहसीलदार अनुराग सिंह ने पैदल चार किलोमीटर तक छोटी सरयू का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों की शिकायतों को सही पाया। जेई अवनीश और ठेकेदार को फटकार लगाकर निर्देश दिया कि जहां मशीनें नहीं जा पा रही हैं, वहां मजदूर लगाकर खुदाई कराए। एक मीटर भी खुदाई छूटनी नहीं चाहिए। इस अवसर पर भाजपा नेता प्रमोद राय, रत्नेश राय, रमाकांत राय, रघुनाथ, नीरज राय, अर्जुन पुंज आदि काफी किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed