फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Investigation team probes petrol pumps

जांच टीम ने पेट्रोल पंपों की जांच

Thu, 29 Jun 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ Updated Thu, 29 Jun 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
Investigation team probes petrol pumps
घोसी स्थित कैप्टन फिलिंग पेट्रोल पंप पर एसडीएम के नेतृत्व में जांच करते वाट-माप की टीम।
उपजिलाधिकारी टीपी वर्मा के नेतृत्व में बाट माप विभाग के साथ इंजीनियरों की टीम ने गुरुवार को नगर के दो पेट्रोल पंपों की जांच किया। दोनों पेट्रोल पंपों के नौ पंपों पर स्थिति सामान्य रही।
विज्ञापन

 साथ में तेल की डिस्टेंसीटी सही पाई गई। उपजिलाधिकारी टी पी वर्मा के साथ इंडियन ऑयल के सत्यम सक्सेना,  मिडको कंपनी के सर्विस अभियंता अरुण श्रीवास्तव और बाट माप टीम के नेतृत्व में जांच टीम ने गुरुवार को सबसे पहले नगर के उत्तर राष्ट्रीय राजमार्ग 29 पर स्थित घोसी पेट्रोलॉयम पेट्रोल पंप पर लगे पांच यूनिट की  चेकिंग किया। किसी भी यूनिट में चर्चित चिप नही मिली। तेल की गुणवत्ता के मापने पर निर्धारित डेंसिटी 747.8 की जगह 747.7 पाई गई, जो सही थी। इसी तरह लाखीपुर गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 29 के किनारे स्थित कैप्टन फिलिंग पेट्रोलपंप पर लगे चार यूनिटों की जांच में चिप नहीं था। साथ ही तौल के साथ डेंसिटी सही पाई गयी। टीम में कोतवाल एपी शुक्ल व विधि माप विज्ञान दोहरीघाट के निरीक्षक गया प्रसाद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed