फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Investigation on complaint of payment without getting work done

बिना काम कराए भुगतान की शिकायत पर जांच

Sat, 25 Jun 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Investigation on complaint of payment without getting work done
मुहम्मदाबाद गोहाना ब्लॉक क्षेत्र के रामपुर काधी गांव में पूर्व प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार् - फोटो : MAU
वलीदपुर। उच्च न्यायालय के आदेश पर मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक क्षेत्र के रामपुर कांधी गांव में शनिवार को जांच टीम ने जायजा लिया। टीम गांव में बिना काम कराए भुगतान किए जाने की शिकायत की जांच करने के लिए पहुंची थी। गांव निवासी रमाकांत सिंह ने आठ अगस्त 2019 को न्यायालय में याचिका दायर की थी कि पूर्व ग्राम प्रधान ने 2015 से 2019 के बीच पोखरी खुदाई, बाहा खुदाई, शौचालय, इंटरलॉकिंग, आरसीसी, खडंजा, स्ट्रीट, सोलर लाइट, सोलिंग कार्यों का बिना कार्य कराए ही भुगतान ले लिया था। ऐसा कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया। शिकायतों का संज्ञान लेते हुए शनिवार को उच्च न्यायालय के निर्देश पर अपर मंडल आयुक्त हंसराज यादव तथा आरके सिंह टीएसी, बीडीओ चंद्रभान मौर्य टीम के साथ रामपुर गांधी गांव में पहुंचे। अधिकारियों को जांच में कुछ कमियां मिली। अपर आयुक्त ने बीडीओ से कहा कि जिन कार्यों के कागजातों का अभाव है वह कागजात और कराए गए विकास कार्यों की सूची जल्द उपलब्ध कराएं। जांच के दौरान वर्तमान सेक्रेटरी पूर्व सेक्रेटरी तथा ब्लॉक के अधिकारी ग्रामीण मौजूद रहे। खंड विकास अधिकारी चंद्रभान मौर्य ने बताया कि गांव में विकास कार्यों की जांच की गई। कुछ कागजात के अभाव में जांच पूरी नहीं हो पाई है। उन अभिलेखों को निकाला जा रहा है। जल्द ही दोबारा जांच कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed