फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Investigation of lifting of ration on fake ration card against Kotdar

कोटेदार के विरुद्ध फर्जी राशन कार्ड पर राशन उठान की जांच

Sat, 05 Jun 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Investigation of lifting of ration on fake ration card against Kotdar
कोपागंज (मऊ)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लारपुर में फर्जी राशन कार्ड पर राशन की उठान करने की नवनिर्वाचित प्रधान चंद्रा देवी की शिकायत पर जिलाधिकारी के आदेश पर शनिवार कोे नायब तहसीलदार राघव मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में पूर्ति इस्पेक्टर जय नारायण यादव गांव पहुंचे। टीम के सदस्यों ने ग्रामीणों का बयान दर्ज करते हुए पूरे मामले की जांच की।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप था कि जांच के लिए विभागीय टीम को भेजकर जाच में लीपापोती की जा रही है। सभी ने किसी अन्यंत्र विभाग से जाँच की मांग की थी। शनिवार को जांच टीम के समक्ष ग्राम प्रधान, कोटेदार और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। जांच अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान फर्जी राशन कार्ड की शिकायत प्रथम दृष्ट्या सही पाई गई। रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौपी जाएगी। बताते चलें कि विगत 15 मई को कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लारपुर की नवनिर्वाचित प्रधान ने चंदा देवी ने जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल और मंडलायुक्त को पत्र के साथ फर्जी तरीके से बने राशन कार्ड की प्रति भेजकर लारपुर ग्राम सभा में कोटेदार पर राशन कार्ड बनवाने में बड़ी धांधली का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ने आरोप लगाया है कि बड़े पैमाने पर नाबालिग लड़कों और लड़कियों को शादी शुदा दिखाकर 6, 6 यूनिट राशन कार्ड बनवाकर बड़े पैमाने पर अवैध तरीके से राशन की उठान की जा रही है। ग्रामीणों की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल के आदेश पर 19 मई की दोपहर गांव में पहुंची जांच टीम पर लीपापोती का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने विरोध करना प्रारम्भ कर दिया था। ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए जाँच टीम बिना जाँच किये वापस लौट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप था कि जाँच के लिए विभागीय टीम को भेजकर जाँच में लीपापोती की जा रही है। सभी ने किसी अन्यंत्र विभाग से जाँच की मांग किया था ।जिसके लिए ग्रामीणों ने दोबारा जिलाधिकारी से शिकायत किया। जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लेकर में नायब तहसीलदार राघव मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में पूर्ति इस्पेक्टर जय नारायण यादव को जांच करने का निर्देश दिया। शनिवार को दोनों अधिकारी गांव के प्राइमरी पाठशाला पर पहुंच ग्रामीणों की बयान को दर्ज करते हुए सभी पहलुओं पर जांच किया। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि मंतोष राजभर, बृजेश सिंह, रामाशीष सिंह, राणा प्रताप सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed