{"_id":"6137a5ad8ebc3ed193623e6a","slug":"inter-state-robber-arrested-with-three-robbed-motorcycles-jewellery-cash-and-firearm-mau-news-vns6103025151","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की तीन मोटरसाइकिल ,आभूषण, नगदी एवं तमंचा के साथ अर्न्तजनपदीय लुटेरा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट की तीन मोटरसाइकिल ,आभूषण, नगदी एवं तमंचा के साथ अर्न्तजनपदीय लुटेरा गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। पुलिस अधीक्षक सुशील घुले के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत सरायलखंसी थाने की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार की शाम को बबुआपुर मोड़ पर चेकिंग के दौरान दो मोटर साइकिल सवार एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। उसके निशानदेही पर लूट की तीन मोबाइल, तीन मोटरसाइकिलें, गहने, 64 हजार रुपये और तमंचा कारतूस बरामद हुआ। पकड़ा गया बदमाश अशोक राजभर निवासी ग्राम मिर्जापुर थाना रानीपुर का बताया गया।
एसओ राम सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाश के पास से एक तमंचा, कारतूस, एक जोड़ी कान का झुमका, 32080 रुपये, तीन मोबाइल तथा उसके निशान देही पर लूट की तीन मोटर साइकिलें बरामद हुईं। पूछताछ के दौरान अशोक ने कई घटनाओं का खुलासा किया। उसने बताया कि यूनियन बैंक मुहम्मदाबाद के फ्रेंचाइजी से हुई लूट के 12080 रुपये तथा थाना मरदह जनपद गाजीपुर मे देशी शराब सेल्समैन से हुई लूट का 20000 रुपये हैं।
उसने बताया कि लूट की एक मोटर साइकिल और थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर से लूटी गई पल्सर बाइक को वाराणसी में बेच दिया। एसओ ने बताया कि अशोक के तीन साथी फरार हो गए। उनमें पीयूष सिंह निवासी मिर्जापुर थाना रानीपुर, विपुल सिंह निवासी ग्राम काझा थाना रानीपुर तथा अजय तिवारी उर्फ कारटून तिवारी पता अज्ञात हैं। इनकी तलाश पुलिस कर रही है।