फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Instructions for 12 lakhs recovery from the outgoing head, secretary

निवर्तमान प्रधान, सेक्रेटरी से 12 लाख रिकवरी का निर्देश

Sat, 23 Jan 2021 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Instructions for 12 lakhs recovery from the outgoing head, secretary
मऊ। बड़राव ब्लाक के अमिला गांव में प्रधान का कार्यकाल समाप्त होने के बाद विकास कार्यों के नाम पर निकाली गई 42 लाख रुपये की जांच में 12 लाख का भुगतान फर्जी मिला। सीडीओ के आदेश पर शुक्रवार को सीडीओ ने निर्वतमान प्रधान और सचिव से धनराशि की रिकवरी का आदेश डीपीआरओ को दिया। डीपीआरओ ने इस सिलसिले में पत्र जारी कर दिया।
विज्ञापन

प्रधानों का कार्यकाल 25 दिसंबर को समाप्त हो गया। इस दौरान प्रधान विकास कार्यों के सिललिसे में धड़ाधड़ भुगतान कराने लगे थे। कई प्रधानों ने तो कराए गए कार्यों से अधिक का भुगतान करा लिया। बड़राव ब्लाक के अमिला ग्राम सभा में इसी तरह 42 लाख का भुगतान कर दिया गया। इस पर सीडीओ राम सिंह वर्मा खुद विकास कार्यों की जांच के लिए पहुंचे। उन्होंने 15 और 16 जनवरी को विकास कार्यों की जांच की और कराए गए कार्यों का असेसमेंट कराया। इसमें पता चला कि सीसी रोड निर्माण के नाम पर निकाली गई धनराशि में 12 लाख रुपये का भुगतान फर्जी है। इस पर सीडीओ ने अमिला के निर्वमान प्रधान सीताराम सिंह पटेल और सचिव सुनील से 12 लाख रुपये की रिकवरी करने और विधि संगत कार्रवाई करने का निर्देश डीपीआरओ को दिया। डीपीआरओ घनश्याम सहाय ने दोनों को पत्र जारी कर दिया। सीडीओ ने बताया कि धनराशि जमा नहीं करने पर दोनों के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज ेकराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed