{"_id":"669d8de052b42c2f980a4894","slug":"inspire-award-standard-scheme-registration-started-20-days-passed-only-seven-applications-received-mau-news-c-295-1-svns1028-115455-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंस्पायर अवॉर्ड मानक योजना : पंजीकरण शुरू 20 दिन बीते, मात्र सात आवेदन आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंस्पायर अवॉर्ड मानक योजना : पंजीकरण शुरू 20 दिन बीते, मात्र सात आवेदन आए
विज्ञापन
मऊ। जिले के सरकारी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में पढ़ने वाले छठीं से 10वीं कक्षा में विज्ञान में रुचि लेने वाले मेधावी छात्र छात्राओं के लिए इंस्पायर अवॉर्ड मानक योजना के पंजीकरण शुरू होने के 20 दिनों के बाद भी महज 7 ऑनलाइन आवेदन आए हैं। लेकिन जिले के अधिकांश माध्यमिक विद्यालय प्रशासन योजना के प्रति उदासीनता नजर आ रहे हैं। जबकि गत वर्ष 50 से अधिक आवेदन आए थे। विभागीय अधिकारियों ने कम आवेदन आने पर विद्यालयों के प्रधानाचार्यों तथा प्रधानाध्यापकों को पत्र जारी किया है।
जिले में 16 राजकीय, 67 सहायता प्राप्त, 436 मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय, बेसिक शिक्षा विभाग के 442 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। इसके अलावा सीबीएसई, आईसीएसई से संबद्ध स्कूल भी संचालित हो रहे हैं। केंद्र सरकार ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के तहत राष्ट्रीय नव प्रवर्तन की ओर से कक्षा छह से कक्षा 10 तक के विद्यार्थियों के लिए इंस्पायर अवॉर्ड मानक योजना शुरू की है। योजना के तहत पंजीकरण कराने वाले विद्यार्थियों का चयन होने पर 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि मॉडल बनाने के लिए दी जाती है। इससे जिला, मंडल, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विदेश यात्रा का भी मौका मिलता है। योजना के तहत आवेदन की प्रक्रिया एक जुलाई से शुरू हो गई थी, अब तक मात्र सात आवेदन ही आए हैं। इंस्पायर अवॉर्ड मानक योजना के तहत जिले के बच्चों ने मंडल स्तर से प्रतिभाग कर राज्यस्तर पर प्रतिभाग किया था। जबकि शासन की तरफ हर विद्यालयों से विद्यार्थियों का पंजीकरण कराने का फरमान जारी किया गया है।
-- -
कोट
इंस्पायर अवॉर्ड मानक योजना के तहत पंजीकरण प्रक्रिया 15 सितंबर तक चलेगी। प्रक्रिया चल रही है। जिले के समस्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी किया गया है। हर विद्यालय से रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
रमेश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, मऊ