फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Inspector will be active in the second circle for four hours at night

Mau News: रात में चार घंटे दूसरे सर्किल में सक्रिय रहेंगे इंस्पेक्टर

Mon, 15 Apr 2024 02:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Inspector will be active in the second circle for four hours at night
मऊ। पुलिस अधीक्षक ने जिले में सर्किलवार रात्रिकालीन रोस्टिंग चेकिंग की नई व्यवस्था लागू की है। अब जिले में तैनात थाना प्रभारी और इंस्पेक्टर रात बारह बजे से सुबह चार बजे तक दूसरे सक्रिय रहेंगे। थाना प्रभारी के साथ यूपी 112 के प्रभारी चिह्नित हाॅट स्पाट का जायजा लेंगे। एसपी इलामारन जी ने बताया कि जिले में 13 थाना और 32 पुलिस चौकी है। इनमें एक महिला थाना शामिल हैं। बताया कि जिले में चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। बताया कि विवेचना में पाया गया कि जिले में रात 12 बजे से सुबह चार बजे के बीच चोरी की घटनाएं ज्यादा होती हैं। एसपी ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को नई व्यवस्था की जानकारी दे दी गई है। एसपी के मुताबिक सिटी सर्किल में सोमवार को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, मंगलवार को निरीक्षक अपराध सरायलखंसी, बुधवार को निरीक्षक अपराध कोतवाली, बृहस्पतिवार को निरीक्षक अपराध दक्षिणटोला, शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक सरालखंसी, शनिवार को प्रभारी निरीक्षक महिला थाना और रविवार को प्रभारी निरीक्षक दक्षिणटोला भ्रमण करेंगे। घोसी सर्किल में सोमवार को प्रभारी निरीक्षक घोसी, मंगलवार को चौकी प्रभारी मादी, बुधवार प्रभारी निरीक्षक दोहरीघाट, बृहस्पतिवार को प्रभारी चौकी अदरी, शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक कोपागंज, शनिवार को चौकी प्रभारी अमिला और रविवार को चौकी प्रभारी बोझी भ्रमण करेंगे। मुहम्मदाबाद गोहना सर्किल में सोमवार को प्रभारी निरीक्षक गोहना, मंगलवार को अपराध निरीक्षक चिरैयाकोट, बुधवार को रानीपुर थानाध्यक्ष, बृहस्पतिवार को चौकी प्रभारी सरसेना, शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक चिरैयाकोट, शनिवार को निरीक्षक अपराध गोहना और रविवार को निरीक्षक अपराध चिरैयाकोट कमान संभालेंगे। मधुबन सर्किल में सोमवार को प्रभारी निरीक्षक मधुबन, मंगलवार को चौकी प्रभारी रतनपुरा, बुधवार प्रभारी निरीक्षक रामपुर, बृहस्पतिवार को चौकी प्रभारी दुबारी, शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक हलधरपुर, शनिवार को निरीक्षक अपराध मधुबन और रविवार को प्रभारी चौकी ढंढवल निगरानी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed