फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   inspactuon

एसपी ने दोहरीघाट और गोंठा में लिया लाकडाउन का जायजा

Wed, 29 Apr 2020 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
inspactuon
कुसुम्हां। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने सीओ घोसी अभिनव कनौजिया के साथ बुधवार को दोहरीघाट और गोंठा बाजार का निरीक्षण किया। इस मौके पर दोहरीघाट कसबे और गोंठा में लोगों की चहल पहल देख नाराजगी जताया। एसपी ने कहा कि जब लाक डाउन लागू है तो गोंठा बाजार में इतनी चहल पहल कैसे है। एसपी ने दोहरीघाट एसओ राजकेशर सिंह को निर्देशित किया कि लाकडाउन का उल्लंघन करने वालों के साथ सख्ती की जाए। बिना जरूरी काम के सड़क पर घूमने अथवा बाइक और अन्य वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। लाकडाउन के दौरान गाइड लाइन का पालन किए जाने का जायजा लेने के लिए एसपी सीओ के साथ दोहरीघाट थाने पहुंचे। वहां से वे दल बल कसबे के अंदर की सड़कों की ओर गए। वहां लाकडाउन सोशल डिस्टेंसिंग के पालन का जायजा लिया। कसबे में सड़कों और मुहल्लों में गलियों में लोग घूमते नजर आए। यह देखकर एसपी ने एसओ को निर्देशित किया कि लाकडाउन का सख्ती से पालन कराया जाए। बिना वजह सड़कों पर निकलने वालों के वाहनों का चालान और सीज किया जाए। इसके बाद एसपी गोंठा बाजार आए। लाक डाउन के चलते गोंठा मंडी इन दिनों बंद है लेकिन मंडी के पास लोगों को चहल पहल करते देखा तो हैरत जताया। एसपी ने कहा कि मंडी के आस पास कोई व्यावसायिक गतिविधि अथवा भीड़ भाड़ न लगने दी जाए। सीओ अभिनव कनौजिया ने एसपी को बताया कि सर्किल के सभी प्वाइंटों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। गैर जरूरी काम से सड़कों पर निकलने वालों के वाहनों का चालान किया जा रहा है। उनके वाहन सीज किए जा रहे हैं। लाकडाउन का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध मुकदमे दर्ज करके गिरफ्तारियां की जा रही हैं। पुलिस टीमें लोगों को मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के प्रति जागरूक कर रही हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस टीमों को गांव में भी भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए गए हैं। तीनों थानों के प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि लाकडाउन के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed