{"_id":"573cb6ee4f1c1bd41aac749b","slug":"inlaid-lock-of-the-account-holders","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाताधारकों ने जड़ा ताला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाताधारकों ने जड़ा ताला
ब्यूरो/अमर उजाला, मऊ
Updated Thu, 19 May 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
बैंक का सर्वर डाउन होने की शिकायत सहित तमाम परेशानियों के विरोध में प्रदर्शन करते लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड क्षेत्र के मर्यादपुर स्थित यूनियन बैक आफ इंडिया की शाखा में व्याप्त दुर्व्यवस्था पर खाताधारकों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। गुस्साए उपभोक्ताओं ने बैंक के गेट पर ताला जड़ दिया और नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया। इसके चलते बेल्थरारोड मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर शांत कराया।
बैंक शाखा में क्षेत्र के दर्जनों गांवों के हजारों लोगों का खाता है। शाखा में 10 दिनों से पासबुक प्रिंटर खराब पड़ा है। इससे खाताधारकों को जमा निकासी का विस्तृत विवरण नहीं मिल पा रहा है। आए दिन सर्वर डाउन रहने से दूर दराज से आए खाताधारकों तथा उपभोक्ताओं को बैरंग लौटना पड़ रहा हैं। यही नहीं बैंक परिसर मेें लगी एटीएम भी खराब होने से लोग धन की निकासी नहीं कर पा रहे। बुधवार को पूरे दिन सर्वर डाउन रहने से लोगों का धैर्य जवाब दे गया और उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया।
बैंक गेट पर ताला जड़ा और प्रदर्शन कर नारेबाजी की। खाताधारक पार्वती देवी, लीलावती, विमला, अख्तरी खातून और अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि सर्वर डाउन तथा बैंक कर्मचारियों के नदारद रहने से बैंक का काम नहीं हो पा रहा है। एक सप्ताह से बैंक का चक्कर काटना पड़ रहा है। इस दौरान चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। शाखा प्रबंधक सनत मंडल का कहना था कि प्रिंटर के लिए अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। समस्या जल्द दूर हो जाएगी।